Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: पहले झोपड़ी में लगता था स्कूल, कबीरधाम पुलिस के प्रयासों से अब बच्चों को पढ़ने के लिए पक्का भवन बन कर तैयार

Admin / Tue, Apr 23, 2024 / Post views : 154

पहले झोपड़ी में लगता था स्कूल, कबीरधाम पुलिस के प्रयासों से अब बच्चों को पढ़ने के लिए पक्का भवन बन कर तैयार


नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनने किए जा रहें विशेष प्रयास- एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव


ग्रामीणों ने नए भवन के लिए कबीरधाम पुलिस और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया


नक्सल प्रभावित क्षेत्र के स्कूल विहीन गांव में कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित है 09 अस्थाई स्कूल


कवर्धा। कबीरधाम जिले में पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनने लगातार प्रयास किए जा रहें है। इसके साथ ही कबीरधाम पुलिस द्वारा नक्सली गतिविधियों को रोकने और वनांचलवासियो को जागरूक करने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। थाना तरेगांव अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम झुरगीदादर में पुलिस विभाग द्वारा संचालित अस्थाई स्कूल पहले झोपड़ी में लगता था, अब यहां बच्चों को पढ़ने के लिए पक्का भवन बन कर तैयार हो गया है। आज ग्राम झुरगीदादर के ग्रामीणों ने विधिवत पूजा अर्चना कर स्कूल का शुभारंभ किया और नए भवन में विद्यार्थियों को प्रवेश कराया। ग्रामीणों ने नए भवन के लिए कबीरधाम पुलिस और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास(आईपीएस), श्री पुष्पेंद्र बघेल के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री संजय धुर्वे, सतीश धुर्वे के नेतृत्व में कबीरधाम जिले में 9 अस्थाई प्राथमिक स्कूल ग्राम झुरगीदादर, बीजादाब, पंडरीपथरा, बंदूकुदा, सौरू, सुरुतिया, मांदीभाट, बगईपहाड़, तेंदूपडवा एवं चार ओपन कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा है। कबीरधाम पुलिस एवं जिला प्रशासन मिलकर सभी 11 स्थानो पर सामुदायिक भवन के नाम से भवन बनाने के लिए स्वीकृत किया गया था। अति नक्सल प्रभावित स्कूल विहीन होने के कारण वहां के बच्चे शिक्षा से वंचित थे, दूर-दूर तक स्कूल नहीं होने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। इसी सोच को आगे बढ़ते हुए पुलिस अधीक्षक ने नक्सल प्रभावित होने के कारण वहां अस्थाई स्कूल तैयार किया और स्थानीय शिक्षित युवाओं को अध्यापन कार्य में लगाकर, युवाओ को रोजगार से जोड़ा गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अस्थाई स्कूल प्रारंभ किया गया और लगातार सैकड़ो के संख्या में विशेष जनजाति के बैगा जो पढाई कर चुके हैं और आगे के भी पढ़ाई कर रहे हैं, पांचवी तक पढ़ने के बाद जो विद्यार्थी शहर में आकर पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी हॉस्टल आदि में सुविधा मुहैया कराई जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा संचालित 09 अस्थाई स्कूल से 400 विद्यार्थी पास अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार ने बताया की कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित अस्थाई स्कूल में अब तक विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लगभग 400 की संख्या में बच्चे वहां से पढ़कर निकले है। भर्ती होते समय कबीरधाम पुलिस द्वारा शैक्षणिक सामग्री भी वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि अस्थाई स्कूल से पास होने के बाद कवर्धा शहर में लगभग विभिन्न हॉस्टल में 100 से अधिक विद्यार्थी अपने आगे की पढ़ाई कर रहे हैं।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement