: महंगे होंगे शराब ; अध्दी पर 40 तो पौआ पर 20 रूपये देने होंगे टैक्स
Admin / Tue, Mar 19, 2024 / Post views : 136
महंगे होंगे शराब ; अध्दी पर 40 तो पौआ पर 20 रूपये देने होंगे टैक्स
शराब प्रेमियों की जेब पर टैक्स की कैची चलने वाली है ; शराब होंगे महंगे ....जानिये अध्दी पौआ का मूल्य क्या होगा .....
छतीसगढ़ । राज्य शासन ने शराब की हर बोतल, अद्धी और पौवा पर देशी-अंग्रेजी शराब के लिए अधोसंचरचना विकास शुल्क तय किया है। देशी मदिरा (मसाला एवं प्लेन के लिए) बोतल पर 80 रुपए, अद्धी पर 40 और पौवा पर 20 रुपए देने होंगे। इसी तरह विदेशी मदिरा 1000 मिली. तक की बोतल के लिए 120 रुपए, 767 मिली के लिए 80 रुपए, 383 मिली से कम, लेकिन 246 मिली. वाली शीशी के लिए 40 रुपए और 191 मिली. से कम, लेकिन 142 मिली वाली छोटी शीशी के लिए 20 रुपए देने होंगे। विदेशी मदिरा (माल्ट के लिए) 767 मिली. से अधिक, लेकिन 495 मिली से कम के लिए 20 रुपए और 383 मिली. ले कम, लेकिन 246 मिली. से अधिक के लिए 10 रुपए प्रति शीशी देने होंगे। एक ग्राहक को एक बोतल, रहेगी कैमरे की नजरः आबकारी विभाग ने शराब बिक्री के लिए हर खरीदार के लिए मात्रा भी तय की है। देशी या विदेशी मदिरा दुकानों से एक व्यक्ति को एक बार में देशी अथवा विदेशी मदिरा (संप्रट/माल्ट) की केवल एक बोतल अथवा 2 अद्धी अथवा 4 पौवा का ही विक्रय किया जाएगा। साथ ही देशी, विदेशी (प्रीमियम)/ कंपोजिट मदिरा दुकानों पर आवश्यकता अनुरूप सीसीटीवी कैमरे स्थापित किया जाना अनिवार्य होगा।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन