Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ होली त्यौहार मनाने शांति समिति की बैठक आयोजित

Admin / Sat, Mar 23, 2024 / Post views : 148

शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ होली त्यौहार मनाने शांति समिति की बैठक आयोजित


जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने की गई अपील


कवर्धा 23 मार्च 2024। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में होली त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस थाना कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागी अधिकारी एवं दंडाधिकारी कवर्धा श्री अनुपम आशीष टोप्पो, तहसीलदार कवर्धा श्री उपेन्द्र किंडो, कोतवाली थाना प्रभारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक व विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक में सभी समाज प्रमुखों एवं गणमान्य नागरिकों से आपसी भाईचारे व सभी के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से होली त्यौहार मनाने तथा त्यौहार में कानून व्यवस्था को बनाये रखने की अपील की गई। अपर कलेक्टर श्री भोई ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे का है। उन्होंने इन पर्वों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित रूप से मनाने के लिए जिलेवासियों से सहयोग की भी अपेक्षा की है। उन्होंने होली त्यौहार में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के सभी चौक–चौराहों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने निर्देशित किया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को होली त्यौहार में पर्याप्त संख्या में कर्मचारी नियुक्त करते हुए 3 पाली में पानी का सप्लाई करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी प्रकार विद्युत् विभाग को विद्युत् सप्लाई सुनिश्चित करने एवं जिला सेनानी को अग्नि-शामक वाहन तैयार रखने के लिए निर्देशित किया गया। चिन्हांकित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करने को कहा गया है। बैठक में कहा गया है कि होलिका पर्व के दौरान किसी भी तरह से लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाने में जबरदस्ती न करें। एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया रखें, एक-दूसरे का सम्मान करें तथा पर्व सौहार्द से मनायें। बैठक में त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने की भी अपील आमजनों से की गई है। बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिक एवं सभी समाज प्रमुखों द्वारा सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से होली त्यौहार मनाने एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement