: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही - स्कूल में शराब पीने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त
Admin / Tue, Apr 2, 2024 / Post views : 143
शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही - स्कूल में शराब पीने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त 
लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता
बिलासपुर - 1 अप्रैल 2024 / स्कूल में शराब पीने वाले शिक्षक को राज्य सरकार ने बर्खास्त कर दिया है| दरअसल 29 फरवरी को संतोष कुमार केवट, सहायक शिक्षक एलबी, शासकीय प्राथमिक शाला मचहा विकाश खंड मस्तुरी |जिला बिलासपुर का एक विडियो सोशल मिडिया में वायरल हुआ था | वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि स्कूल समय के दौरान ही प्रधान पाठिका एवं अन्य स्टाफ के सामने टेबल में शिक्षक शराब पी रहे थे |इतना ही नही अपितु उच्च अधिकारियो के विरुध आनाधिकृत शब्द का प्रयोग भी कर रहे थे | वीडियो पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी मस्तुरी ने जांच कर आपनी रिपोर्ट दी थी | मामले में संतोष कुमार केवंट निलंबीत सहायक शिक्षक एलबी से नोटिस का जवाब मांगा गया था | बीईओ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि परिक्षण के दौरान पाया कि संतोष कुमार केवंट, निलंबित सहायक शिक्षक एलबी शा. प्रा. शा. मचहा वि0 ख0 मस्तुरी घटना दिनांक 28 फरवरी को शाला से अनाधिकृत बिना सूचना के अनुपस्थित थे |वो सुबह 10.30 बजे शराब के नशे में अचानक से स्कूल पहुचे अशोभनीय हरकत करते हुए प्रधान पाठिका तुलसी गणेश चौहान एवं स्टाफ के समक्ष टेबल में बैठकर जेब से शराब की बोतल, पानी पाउच, डिस्पोज व् खाने का समान निकालकर शराब का सेवन करने लगे |साथ ही उपस्थित लोगो को भी शराब पीने हेतु कहने लगे |शराब सेवन कर उनके द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को अपशब्द भी कहा |उन्होंने कहा कि { मै आज स्कूल में शराब पी रहा हूँ हमेशा शराब पीता हूँ जाओ कलेक्टर, डीईओ एवं बीईओ जिससे शिकायत करना है करो } कर कोई मेरा कुछ नही बिगाड़ सकता है | इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए राज्य सरकार ने शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है |
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन