: गुम 100 नग मोबाईल फोन की पता तलाश कर वापस लौटाया उनके वास्तविक मोबाइल स्वामी को।
Admin / Tue, Oct 29, 2024 / Post views : 191
दिनांक 29/10/2024
जिला पुलिस कबीरधाम
गुम 100 नग मोबाईल फोन की पता तलाश कर वापस लौटाया उनके वास्तविक मोबाइल स्वामी को।
गुम मोबाईलों की कीमत करीबन् 15 लाख रूपये। वर्ष 2024 में छःमाह में अभी तक कुल 385 नग मोबाईल को किया गया रिकव्हर। गुम मोबाईल अभियान रहेगा, लगातार जारी।
lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta श्री धर्मेन्द्र सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्री पुष्पेन्द्र कुमार बद्येल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के निर्देशन में जिला कबीरधाम पुलिस द्वारा पूर्व से चलाये जा रहे गुम मोबाईल पतासाजी अभियान के तहत् दिनांक 29.10.2024 को धनतेरस पर्व के अवसर पर विगत 02 माह के भीतर बरामद किये गये 100 नग मोबाईल को उनके वास्तविक स्वामी को वापस दिलाये जाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्तमान में बरामद किये गये मोबाईल की अनुमानित कीमत करीबन् 15 लाख रूपये की है। जिन्हें उनके वास्तिवक स्वामी को दिया जाकर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा दिपावली एवं धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा आमजनों को भविष्य में मोबाईल गुम हो जाने पर ऑनलाईन CEIR PORTAL@www.ceir.gov.in पर जाकर (BLOCK STOLEN@LOST MOBILE) मोबाईल के संबंध में आवश्यक जानकारी अपलोड कर मोबाइल गुम की घर बैठे रिपोर्ट कर सकते हैं। वर्ष 2024 में अभी तक कबीरधाम पुलिस द्वारा 385 नग मोबाईलो की पतासाजी कर उनके वास्तिवक स्वामी को प्रदान किया गया है। [video width="848" height="480" mp4="https://loksevanews24.com/storage/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-29-at-5.37.44-PM.mp4"][/video] गुम मोबाईल की पतासाजी में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग- निर्देशन पर निरीक्षक आशीष कंसारी प्रप्रभारी सायबर सेल, सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी एवं सायबर टीम की महत्तवपूर्ण भुमिका रही है। [video width="496" height="480" mp4="https://loksevanews24.com/storage/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-29-at-5.32.48-PM.mp4"][/video]
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन