Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Rajnandgaon: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं 16 लड़कियां, RPF को हुआ शक, पूछताछ की तो सामने आया ये सच

Admin / Tue, Jun 11, 2024 / Post views : 183

Rajnandgaon: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं 16 लड़कियां, RPF को हुआ शक, पूछताछ की तो सामने आया ये सच


 Rajnandgaon: छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले की 16 युवतियों को काम के बहाने दूसरे शहर ले जाने का मामला सामने आया है। आरपीएफ ने सभी युवतियों को अपने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

HIGHLIGHTS अभिभावकों से सहमति लिए बिना युवतियों को ले जा रहा था तमिलनाडू-बैंगलुरु


काम के बहाने 16 युवतियों को ले जा रहा था तमिलनाडू-बैंगलुरु


आरपीएफ की पूछताछ में अलग-अलग जवाब दे रही थी युवतियां

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता


 राजनांदगांव।  Rajnandgaon: छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले की 16 युवतियों को काम के बहाने दूसरे शहर ले जाने का मामला सामने आया है। शनिवार की रात ये युवतियां बस में बैठकर राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुंचीं। वहां ट्रेन के आने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच रेलवे सुरक्षा बल की नजर युवतियों पर पड़ी। आरपीएफ की टीम ने युवतियों से पूछताछ की। पूछताछ में सभी अलग-अलग जवाब दे रही थी।
 Chhattisgarh इसके बाद आरपीएफ ने सभी युवतियों को अपने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि ग्राम बर्घरा कुंडा निवासी उगेश चंद्राकर तमिलनाडू, बैंगलुरु ले जा रहा है। युवतियों को ले जाने की सूचना युवक ने पंचायत को दी थी और न ही संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को। यहीं नहीं युवतियों के अभिभावकों से भी सहमति नहीं ली गई थी।

पूछताछ में युवक नहीं दे पाया जवाब


आरपीएफ की टीम ने युवक से भी पूछताछ की। लेकिन युवक किसी भी तरह से संतुष्टजनक जवाब नहीं दे पाया। बता दें कि सभी युवतियां कवर्धा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की रहने वाली हैं। युवक युवतियों को किस एजेंसी में काम दिलाने ले जा रहा था, क्या काम था इसकी भी जानकारी नहीं दे पाया। सभी युवतियों को रात में ही सखी सेंटर भेज दिया गया।

अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही पुलिस


एक साथ 16 युवतियों के अभिभावकों को बिना सूचना के दूसरे शहर ले जाने की खबर मिलने के बाद कवर्धा में हड़कंप मच गया। इधर, पुलिस युवक के अपराधिक रिकार्ड को भी खंगाल रही है। लेकिन अब तक युवक के खिलाफ किसी तरह से अपराधिक रिकार्ड दर्ज नहीं है। पूछताछ के बाद युवक को स्वजन को सौंप दिया गया। मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।

युवतियों को ले गए अभिभावक

रविवार को कवर्धा से अभिभावक युवतियों को लेने पहुंचे। 12 युवतियों को अभिभावकों को सौंप दिया गया। वहीं चार युवतियों को कवर्धा की टीम लेकर रवाना हो गई है। सखी सेंटर में भी युवतियों ने किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी। मिली जानकारी के अनुसार सभी युवतियों की उम्र 18 से 22 वर्ष है। कुछ युवतियों ने दो तीन माह पहले ही 18 वर्ष पूर्ण किए हैं। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

सखी सेंटर पहुंचा दिया गया

रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक तरुणा साहू ने कहा, प्लेटफार्म में युवतियां ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी। पूछताछ में युवतियां अलग-अलग जवाब दे रही थी। सभी युवतियों को सुरक्षित सखी सेंटर पहुंचा दिया गया है। वहीं कवर्धा पुलिस प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।

अभी काउंसिलिंग नहीं

सखी सेंटर के समन्वयक गायत्री साहू ने कहा, 16 युवतियों को सखी सेंटर में रखा गया था। सुबह अभिभावकों के आने के बाद 12 युवतियों को सौंप दिया गया। चार युवतियों को कवर्धा की टीम आकर ले जाएगी। युवतियों की अभी काउंसिलिंग नहीं हुई है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement