कवर्धा न्यूज़ - कबीरधाम जिले में सुचारू रूप से हो रही धान खरीदी : 79,514 किसानों ने बेचा 4,28,792 मी.टन धान, जिले में धान का उठाव लगातार जारी
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jan 12, 2026 / Post views : 209
कबीरधाम जिले में सुचारू रूप से हो रही धान खरीदी
79,514 किसानों ने बेचा 4,28,792 मी.टन धान, जिले में धान का उठाव लगातार जारी
कवर्धा, 12 जनवरी 2025। कबीरधाम जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। जिले के 79 हजार 514 किसानों द्वारा अब तक कुल 4 लाख 28 हजार 792 मीट्रिक टन धान विक्रय किया जा चुका है। इसके साथ ही समय पर किसानों को उनके खातों में राशि अंतरित की जा रही है। समय पर भुगतान से जिले के किसानों ने संतोष व्यक्त किया है।
जिला खाद्य अधिकारी श्री सचिन मरकाम ने बताया कि खरीदी केंद्रों से मिलर्स द्वारा धान उठाव कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक टीओ और डीओ मिलाकर कुल 1 लाख 58 हजार 315 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। साथ ही 91 हजार 189 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए टीओ एवं डीओ जारी किए जा चुके हैं, धान का उठाव प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि धान उठाव एवं परिवहन कार्य को गति देने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, ताकि खरीदी केंद्रों में पर्याप्त स्थान उपलब्ध रहे और किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की बाधा न हो। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्रों में किसानों के बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी, माइक्रो एटीएम, सुरक्षा व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन