Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: आंगनवाड़ी केंद्रों में दर्ज बच्चों के पोषण ट्रैकर में होंगे आधार दर्ज

Admin / Sun, Dec 29, 2024 / Post views : 121

आंगनवाड़ी केंद्रों में दर्ज बच्चों के पोषण ट्रैकर में होंगे आधार दर्ज

बच्चों के आधार बनाने लगेंगे विशेष कैंप, छूटे हुए बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 29 दिसंबर 2024। भारत शासन द्वारा विकसित निगरानी सॉफ्टवेयर पोषण ट्रैकर में आंगनबाड़ी केंद्रों में दर्ज सभी हितग्राहियों के आधार नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अंतर्विभागीय बैठक आयोजित कर इस कार्य की समीक्षा की। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से गर्भवती और शिशुवती माताओं के आधार दर्ज किए जा चुके हैं। जिन बच्चों के आधार कार्ड बन चुके हैं, उनका सेल्फ आधार दर्ज करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं, जिन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड तैयार नहीं हैं, उनके लिए विशेष कैंप आयोजित करने की आवश्यकता जताई गई। बैठक में जिला सांख्यिकी अधिकारी सुदर्शन कुर्रे ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र तैयार करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत सचिव और नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका अधिकारी विहित अधिकारी होते हैं। इस पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि जिन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बने हैं, उनकी सूची संबंधित निकायों को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत) और नगर पालिका अधिकारियों को आंगनबाड़ी में दर्ज बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, एक वर्ष से अधिक पुराने प्रकरणों में सभी तहसीलदारों को प्राथमिकता से कार्यवाही कर जन्म प्रमाण पत्र तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में ईडीएम देवेश सिंह और डाक विभाग के एसडीआई अजय देवांगन ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और डाक विभाग के ऑपरेटरों को बच्चों के आधार कार्ड तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही, डाक विभाग द्वारा आवश्यक स्थानों पर विशेष कैंप लगाना प्रारंभ कर दिया गया है। इस पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अधिक से अधिक कैंप लगाने और ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाने के लिए कबीरधाम जिले में परीक्षा केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर चर्चा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी.एल. राज, सहायक आयुक्त स्वर्णिम शुक्ला, जिला सांख्यिकी अधिकारी सुदर्शन कुर्रे सहित जनपदों के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, सभी तहसीलदार और नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे। समाचार क्रमांक/1476 गुलाब कुमार फ़ोटो क्रमांक 01,02

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement