जांजगीर चाम्पा- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बै : आपार आईडी पंजीयन, आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी, नियमित टेस्ट व मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत निरीक्षण के दि
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Dec 29, 2025 / Post views : 181
समाचार
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक
आपार आईडी पंजीयन, आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी, नियमित टेस्ट व मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत निरीक्षण के दिए निर्देश
सभी निर्माण कार्यों की जांजगीर-चांपा निर्माण पोर्टल में अनिवार्य एंट्री, पोर्टल से होगी प्रगति की ट्रैकिंग, गुणवत्तापूर्व व समय-सीमा में करें पूर्ण
जांजगीर-चांपा 29 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं समय सीमा के लंबित प्रकारणों एवं कार्यों की समीक्षा की। बैठक में धान खरीदी व्यवस्था, शिक्षा विभाग की प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति तथा प्रशासनिक सुधारों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हए कलेक्टर ने आगामी परीक्षाओं की तैयारी, आपार आईडी में शेष पंजीयन शीघ्र पूर्ण करने तथा प्रत्येक विकासखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनर नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर के माध्यम से विकासखंड स्तर पर नियमित प्रशिक्षण आयोजित हों। शासन की शिक्षा संबंधी योजनाओं का जिला सहित विकासखंड स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी हेतु नियमित टेस्ट पेपर एवं अभ्यास परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत सभी संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।
कलेक्टर ने आगामी रबी फसल को ध्यान में रखते हुए खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कृषि विभाग क
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन