मुंगेली न्यूज़ - दुकान के संचालन हेतु आवेदन 23 फरवरी तक : शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन 23 फरवरी तक
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Feb 7, 2026 / Post views : 362
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन 23 फरवरी तक
मुंगेली, 06 फरवरी 2026// जिले के ग्राम झझपुरी कला में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से 23 फरवरी तक आवेदन मंगाए गए हैं।
लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि इच्छुक समितियां आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोरमी में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी अधिक जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
क्रमांक//02-27 सुजीत कुमार सिंह
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन