जांजगीर-चांपा -शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए 20 अप्रैल तक आ : शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए 20 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Apr 13, 2026 / Post views : 198
समाचार
शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए 20 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा 13 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर ने विकासखंड बलौदा के ग्राम पंचायत लछनपुर एवं बिरगहनी (च) में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के आबंटन के लिए 20 अप्रैल 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर ने बताया कि विकासखण्ड बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत लछनपुर एवं बिरगहनी (च) के समस्त स्व सहायता समूह, सेवा सहकारी समिति आदि से शासकीय उचित मूल्य दुकान प्राप्त करने हेतु इच्छुक संस्था, समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ-साथ संलग्न के रूप में संस्था, समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र वर्तमान माह से विगत एक वर्ष तक के बैंक खाता स्टेटमेंट की छायाप्रति, संस्था/समूह की बाइ लॉ की छायाप्रति के साथ 20 अप्रैल 2026 शाम 05 बजे तक आवेदन पत्र इस कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। समयावधि के पश्चात प्रस्तुत आवेन पत्र पर कोई विचार नही किया जावेगा।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन