मुंगेली न्यूज-जिले में आपदा पीड़ितों को मिली बड़ी राहत : एसडीआरएफ मद से 06 प्रभावित परिवारों को 24 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Jan 20, 2026 / Post views : 134
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
जिले में आपदा पीड़ितों को मिली बड़ी राहत
एसडीआरएफ मद से 06 प्रभावित परिवारों को 24 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत
मुंगेली, 20 जनवरी 2026// जिले में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की दिशा में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कलेक्टर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में निहित प्रावधान के अनुसार राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। यह सहायता राशि अग्नि दुर्घटना एवं जलभराव (पानी में डूबने) जैसी आपदाओं से प्रभावित 06 परिवारों को प्रदान की जाएगी। प्रत्येक प्रभावित हितग्राही को 04 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। संबंधित प्रकरणों में जांच एवं आवश्यक औपचारिकताओं के पश्चात पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार लोरमी विकासखण्ड के ग्राम दाउकापा की गोदावरी बाई, दाढ़ीपारा की दयामति मानिकपुरी तथा मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम निरजाम के लेखूराम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजन को 04-04 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह ग्राम खुड़िया की लमिया बाई, ग्राम सल्फा की शीतेश्वरी साहू और सरगॉव के प्रशांत पाठक की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजन को 04-04 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। आदेश के अनुसार, स्वीकृत राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से हितग्राहियों के बैंक खातों में किया जाएगा, जिससे सहायता पारदर्शी और समयबद्ध रूप से प्राप्त हो सके।
क्रमांक//01-105 सुजीत कुमार सिंह
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन