मुंगेली न्यूज़- दो सप्ताह के भीतर ही 634 आवास पूर्ण, 1800 से अधिक आवास : आवास चौपाल के माध्यम से जागरूकता अभियान,15 हजार से अधिक ग्रामीण हुए शामिल
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Jan 24, 2026 / Post views : 191
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
आवास चौपाल के माध्यम से जागरूकता अभियान,15 हजार से अधिक ग्रामीण हुए शामिल
दो सप्ताह के भीतर ही 634 आवास पूर्ण, 1800 से अधिक आवास प्रारंभ
मुंगेली/24/01/2025// प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत लंबित एवं अप्रारंभ आवासों के निर्माण में तेजी लाने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय के मार्गदर्शन में जिले में व्यापक स्तर पर आवास चौपाल अभियान चलाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2016 से 2026 तक स्वीकृत आवासों की प्रगति सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी विकासखंडों में 12 जनवरी से 09 फरवरी तक प्रतिदिन आवास चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। दो सप्ताह के भीतर ही जिले में 630 से अधिक आवास पूर्ण किए गए तथा 01 हजार 800 से अधिक आवासों का निर्माण प्रारंभ कराया गया।
अभियान के तहत सर्वाधिक अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवास वाले विकासखंडों में जनपद पंचायत लोरमी की 58, मुंगेली की 53 एवं पथरिया की 51 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिला एवं जनपद स्तर से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो प्रतिदिन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को योजना की पूरी जानकारी दे रहे हैं। आवास चौपाल के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता, निर्माण की चरणबद्ध प्रक्रिया तथा प्लिंथ, डोर-लिंटल, छत और पूर्णता स्तर पर मिलने वाली राशि की जानकारी दी जा रही है। साथ ही हितग्राहियों द्वारा बताई गई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।
अधिकारियों द्वारा समय सीमा में सभी लंबित आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। आवास चौपाल में 15 हजार 256 से अधिक ग्रामीण, जिनमें आवास हितग्राही, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचगण एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। जिला प्रशासन के इस प्रयास से प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्यों की पूर्ति की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जा रही है।
क्रमांक// सुजीत कुमार सिंह। फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन