कवर्धा न्यूज़- बैटरी चलित ट्रायसायकल का किया वितरण : जिले के तीन दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल का किया वितरण
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jan 15, 2026 / Post views : 191
जिले के तीन दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल का किया वितरण
कवर्धा, 15 जनवरी 2026। समाज कल्याण विभाग कबीरधाम द्वारा आज अस्थि बाधित तीन दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल का वितरण किया गया। ग्राम बरबसपुर के श्री पुन्नीदास, ग्राम महराटोला के श्री रमेश पटेल तथा कैलाश नगर कवर्धा के श्री युसुफ खान को यह ट्रायसायकल प्रदान की गई। मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने से दिव्यांगजन अब आवागमन में अधिक सक्षम होंगे और दैनिक कार्यों में सुविधा प्राप्त करेंगे। वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, सभापति श्री बिहारी राम धुर्वे, पार्षद श्री सौखी अहिरवार, श्री दीपक सिन्हा, श्री बीर सिंह पटेल सहित समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि दिव्यांगजन कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। पात्र हितग्राहियों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध होने से उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन