: बेमेतरा न्यूज़ - बेमेतरा के पास ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, 8 की मौत
Admin / Mon, Apr 29, 2024 / Post views : 192
बेमेतरा - 29 Apr 2024
बेमेतरा/रायपुर -: बेमेतरा से करीब 18 किमी दूर ग्राम तिवरईया के पास रविवार रात करीब सवा 11 बजे भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे बताए जा रहे हैं। इसमें से कुछ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को बेमेतरा और सिमगा के अस्पताल में पहुंचाया।
एएसपी रामकृष्ण साहू ने नवभारत को बताया कि ये सभी लोग बेमेतरा के पथर्रा गांव के रहने वाले थे और छट्ठी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने करीब 8 किमी दूर तिवरईया गांव गए हुए थे। रात में भोजन के बाद करीब 11 बजे 30 से ज्यादा लोग एक पिकअप में बैठकर गांव वापस जाने निकले। गांव से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार से जा रही पिकअप अचानक बेकाबू होकर सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक से जा टकराई। ये टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पिकअप का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चार से ज्यादा घायलों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी ने रास्ते और अस्पताल में इलाज
हादसा कैसे हुआ पता लगाने में जुटी पुलिस घायलों के अस्पताल पहुंचते ही वहां अफरातफरी की स्थिति थी। किसी तरह डॉक्टरों ने घायलों का उपचार चालू किया। पिकअप चला रहा ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। जांच कर रही पुलिस टीम का कहना है कि ड्राइवर और हादसे में बचे घायलों के बयान से साफ होगा कि असल में हुआ क्या था। हादसा कैसे हुआ? हादसे की सूचना मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर और एसपी भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने घायलों के इलाज के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली।
हादसे की तस्वीरें
बेमेतरा के पास ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, 8 की मौत
ग्राम तिवरईया के पास रात 11:15 बजे भीषण हादसा, 18 घायल
मरने वालों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे बताए जा रहे
लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता
बेमेतरा/रायपुर -: बेमेतरा से करीब 18 किमी दूर ग्राम तिवरईया के पास रविवार रात करीब सवा 11 बजे भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। इसमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे बताए जा रहे हैं। इसमें से कुछ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को बेमेतरा और सिमगा के अस्पताल में पहुंचाया।
एएसपी रामकृष्ण साहू ने नवभारत को बताया कि ये सभी लोग बेमेतरा के पथर्रा गांव के रहने वाले थे और छट्ठी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने करीब 8 किमी दूर तिवरईया गांव गए हुए थे। रात में भोजन के बाद करीब 11 बजे 30 से ज्यादा लोग एक पिकअप में बैठकर गांव वापस जाने निकले। गांव से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार से जा रही पिकअप अचानक बेकाबू होकर सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक से जा टकराई। ये टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पिकअप का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चार से ज्यादा घायलों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी ने रास्ते और अस्पताल में इलाज
कई की हालत गंभीर, चार को एम्स रायपुर रिफर किया गया
घायलों की संख्या को लेकर स्थिति अस्पष्ट है।
बेमेतरा के जिला अस्पताल में 18 लोग भर्ती घायलों को लेकर स्थिति साफ नहीं हैं और चार लोगों को रायपुर एम्स रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि चार लोगों को सिमगा ब्लॉक अस्पताल भेजा गया है। के दौरान दम तोड़ा। हादसे के बाद वहां पर हाहाकार मच गया। रास्ते से गुजर रहे वाहनों और पास के गांव के लोग मदद के लिए पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया।अंधेरे में किसी तरह लोगों और पुलिस ने घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
हादसा कैसे हुआ पता लगाने में जुटी पुलिस घायलों के अस्पताल पहुंचते ही वहां अफरातफरी की स्थिति थी। किसी तरह डॉक्टरों ने घायलों का उपचार चालू किया। पिकअप चला रहा ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। जांच कर रही पुलिस टीम का कहना है कि ड्राइवर और हादसे में बचे घायलों के बयान से साफ होगा कि असल में हुआ क्या था। हादसा कैसे हुआ? हादसे की सूचना मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर और एसपी भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने घायलों के इलाज के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली।
पिकअप में 30 से ज्यादा लोग छट्ठी से वापस लौट रहे थे
हादसे की तस्वीरें 
रात 2 बजे बेमेतरा अस्पताल में घायलों का इलाज
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन