Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: महतारी वंदन योजना के लाभार्थी लगाएंगे एक पेड़ मां के नाम कबीरधाम जिले में ढाई लाख पौधे

Admin / Thu, Aug 1, 2024 / Post views : 159

महतारी वंदन योजना के लाभार्थी लगाएंगे एक पेड़ मां के नाम कबीरधाम जिले में ढाई लाख पौधे

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे सहित वनमंडलाधिकारी, जिला पंचायत सीईओ ने इस अभियान की शुरूआत की

कलेक्टर श्री महोबे महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को पौधा वितरण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की

लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र  गुप्ता कवर्धा, 01 अगस्त 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की सहभागिता से कबीरधाम जिले में लगभग ढाई लाख छायादार एवं फलदार पौधा रोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, वन मंडलाधिकारी श्री शशि कुमार और जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने महराजपुर स्थित जिला पंचायत संसाधन भवन परिसर में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को छायादार एवं फलदार पौधा वितरण कर इस अभियान की शुरूआत की। वहीं सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम ओडिया खुर्द में भी एक पेड़ मां के नाम पौधा वितरण का आयोजन किया गया। यह अभियान एक अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। इस अवसर पर कलेक्टर सहित अधिकारियों ने पौधारोपण भी किया। कलेक्टर श्री महोबे ने पौधा वितरण करते हुए अपने संक्षिप्त उद्बोधन में महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों को कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक पेड मां के नाम पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए इस अभियान में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की सभागिता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में महतारी वंदन योजना के लगाभग ढाई लाख लाभार्थी है। उन सभी लाभार्थियों को छायादार एवं फलदार पौधा का वितरण किया जाएगा। साथ ही हितग्राहियों के द्वारा पौधा रोपण भी कराया जाएगा। उन्होने हितग्राहियों को अपने घर-बाड़ी व खेत में एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण करने और उन्हे सुरक्षित रखने के लिए आग्रह भी किया। पौधा रोपण हमारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर कल की शुरूआत इस अभियान के माध्यम से होने जा रहा है। कलेक्टर श्री महोबे ने एक पेड़ मां के नाम के तहत महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों तक पौधा पहुंचाने के लिए वन विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को दायित्व दिया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर ने वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी, उद्यानिकी अधिकारी श्री आर.एन. पांडेय एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों तक पौधा पहुचाने और उनके द्वारा एक पौधा रोपण कराने और उन पौधों को सुरक्षित रखने सहित सभी विषयों पर चर्चा की गई है। कलेक्टर ने महिला एंव बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिले के सभी परियोजना मुख्यालयों में इस अभियान के तहत आयोजन करने के निर्देश दिए है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement