Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस: आज 5 नवंबर को कवर्धा में भव्य राज्योत्सव का होगा आयोजन

Admin / Tue, Nov 5, 2024 / Post views : 178

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस: आज 5 नवंबर को कवर्धा में भव्य राज्योत्सव का होगा आयोजन

बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक धरोहर और लोक कलाओं के अनूठा संगम से सजेगा राज्योत्सव

श्री अनुज शर्मा अपनी सुरमयी आवाज़ में छत्तीसगढ़ी गीतों की मिठास से समां बांधेंगे और राज्योत्सव की रौनक को और भी बढ़ाएंगे

शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देने विभागों की लगेगी प्रदर्शनी

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta

कवर्धा 5 नवंबर 2024। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर 2024 को जिले में कवर्धा के आचार्य पंथ श्री गृथमुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ बिलासपुर के विधायक श्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। कार्यक्रम में विधायक पण्डरिया श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी चन्द्रवंशी और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिला स्तरीय एक दिवसीय राज्योत्सव की तैयारियां पूरी कर ली है। राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाए जाएंगे, जिनसे लोगों को राज्य की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त होगी। कार्यक्रम का आयोजन शाम 5:30 बजे से रात 11:30 बजे तक होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और लोक कलाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे जिला कबीरधाम के स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक नृत्य से होगी, जो कि 6:00 बजे तक चलेगा। इसके बाद 6:00 से 6:20 तक "क्लासिकल म्युजिकल्स कवर्धा" के अंतर्गत श्री तुलेश्वर शर्मा द्वारा "सुनहरी यादें" की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें शास्त्रीय संगीत की महक दर्शकों तक पहुंचेगी। 6:20 से 6:40 बजे छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत का कार्यक्रम श्री रजऊ साहू और उनके साथी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की लोकधुनों की मिठास दर्शकों को सुनाई देगी। शाम 6:40 बजे मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल के मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसमें वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे और राज्योत्सव की शुभकामनाएं देंगे। 7:30 से 8:30 बजे "सुरता के आंसू" नामक लोक कला मंच का कार्यक्रम होगा, जिसमें नेवारी से आए कलाकार योगेन्द्र दास मानिकपुरी और उनके साथी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। रात 8:30 से 9:30 बजे खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें विभिन्न रंग-बिरंगी प्रस्तुतियाँ होंगी जो दर्शकों का मन मोह लेंगी। कार्यक्रम का समापन रात 9:30 से 11:30 बजे तक चलेगा, जिसमें प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोकगायक पद्म श्री श्री अनुज शर्मा का विशेष लोकसंगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। श्री अनुज शर्मा अपनी सुरमयी आवाज़ में छत्तीसगढ़ी गीतों की मिठास से समां बांधेंगे और राज्योत्सव की रौनक को और भी बढ़ाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोककलाओं और विविध परंपराओं का प्रदर्शन होगा, जो स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहर से आए दर्शकों को भी आकर्षित करेगा।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement