Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: सीसी रोड निर्माण की खराब गुणवत्ता पर नाराज हुए कलेक्टर, खराब रोड उखाड़कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण बनाने के दिए निर्देश

Admin / Wed, Oct 23, 2024 / Post views : 103

सीसी रोड निर्माण की खराब गुणवत्ता पर नाराज हुए कलेक्टर, खराब रोड उखाड़कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण बनाने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वंय कुदाली से सड़क खोद कर ग्राम बटूराकछार और खडौदाखुर्द में सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता परखी

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 23 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम बटूराकछार में निर्माण हुए सीसी रोड का निरीक्षण करते हुए उसकी गुणवत्ता की जांच की। सीसी रोड की गुणवत्ता में खामियां पाईं गई। कलेक्टर ने रोड की खराब गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने मौके पर ही स्वयं कुदाली से रोड खोद कर सीसी सड़क की गुणवत्ता की जांच की, उसके बाद उसी स्थान पर रोड मशीन द्वारा सड़क को कटवाकर उसकी जांच की, जिसमें सड़क की गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी। इस पर कलेक्टर ने निर्माण कार्य में लापरवाही के लिए जिम्मेदार इंजीनियरों और ठेकेदार पर सख्त नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर श्री वर्मा ने तुरंत निर्देश दिए कि खराब बनाई गई सड़क को उखाड़कर दोबारा से गुणवत्तापूर्ण निर्माण किया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय मद से किए जा रहे कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासकीय निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, खासकर तब जब यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े हों। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में भी ऐसी शिकायतें मिलती हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए, ताकि इस तरह की गलतियां दोबारा न हों। [video width="848" height="480" mp4="https://loksevanews24.com/storage/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-23-at-3.36.13-PM.mp4"][/video] कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम बटूराकछार के निरीक्षण के बाद ग्राम खडौदाखुर्द का दौरा किया, जहां उन्होंने 7 लाख रुपए की लागत से बन रही सीसी रोड का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सड़क को कटवाकर उसकी जांच की जाए। इस दौरान रोड को काटकर सैंपल लिया गया और जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और यदि निर्माण में कोई कमी पाई जाती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, और इसके लिए निर्माण की गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की शिकायत न आए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यदि किसी भी निर्माण कार्य में अनियमितता पाई जाती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान इंजीनियर ने बताया कि ग्राम बटूराकछार में 8 लाख रूपए की लागत से और ग्राम खडौदाखुर्द में 7 लाख रूपए की लागत से सी सी रोड निर्माण कार्य किया गया है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement