Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में कलेक्टर ने बैगा आदिवासियों के साथ किया भोजन

Admin / Fri, Oct 25, 2024 / Post views : 191

कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में कलेक्टर ने बैगा आदिवासियों के साथ किया भोजन

बैगा आदिवासी समुदाय और प्रशासन के बीच आत्मीय संबंध की मिसाल देखने को मिला

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बैगा आदिवासियों की सांस्कृतिक धरोहर से हुए रूबरू

बैगा आदिवासी समुदाय के विकास के लिए किया जा रहा विशेष प्रयास

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा 25 अक्टूबर 2024। कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत कांदावानी के आश्रित ग्राम पटपरी में बैगा आदिवासी समुदाय और प्रशासन के बीच आत्मीय संबंध की मिसाल देखने को मिला। जिले के कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के बीच पहुंचकर एक आदिवासी परिवार श्री नंद लाल बैगा के घर उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। इस अनोखे अवसर पर कलेक्टर ने श्री नंदलाल बैगा के घर में पहुंचकर न केवल उनके साथ भोजन का आनंद लिया, बल्कि उनके जीवन और सांस्कृतिक धरोहर से भी रुबरू हुए। कलेक्टर ने बैगा समुदाय के सांस्कृतिक जीवन और उनकी परंपराओं को करीब से देखा। यह पहल प्रशासन और आदिवासी समुदाय के बीच आपसी विश्वास और संबंध को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, पंडरिया एसडीएम श्री संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन ने बैगा परिवार के साथ बैठकर भोजन किया। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बैगा आदिवासियों के साथ भोजन करते हुए कहा कि आपके साथ बैठकर भोजन करना मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन आपके विकास और कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। शासन की मंशा है कि आप सभी शासकीय योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी जीवनशैली में सुधार करें। उन्होंने यह भी कहा कि आपके बीच आकर आपकी समस्याओं को नजदीक से समझ रहे हैं और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे है। आपका सहयोग और समर्थन हमारे लिए महत्वपूर्ण है, और प्रशासन क्षेत्र विकास के लिए पूरी तरह से कार्य कर रही हैं। इस दौरान कलेक्टर ने आदिवासी संस्कृति और खानपान की प्रशंसा करते हुए, उनके आत्मनिर्भर जीवन को सराहा और भविष्य में प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने कहा इसका उद्देश्य पिछड़े और विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के लोगों के साथ सामाजिक एकता और जुड़ाव बढ़ाना है। प्रशासन और आदिवासी समुदाय के बीच संवाद और सहयोग को मजबूत करने के साथ ही आदिवासी समाज की वास्तविक समस्याओं को समझने और समाधान की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि बैगा समुदाय छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण और विशेष पिछड़ी जनजातियों में से एक है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आदिवासी समुदाय की स्थिति समझने के लिए महत्वपूर्ण पहल है। कलेक्टर श्री वर्मा की यह पहल सरकार की योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करने में मदद करेगी, जिससे बैगा आदिवासी समुदाय का विकास और सशक्तिकरण संभव होगा।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement