Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कलेक्टर ने ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Admin / Sun, Dec 1, 2024 / Post views : 204

कलेक्टर ने ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Lok seva News 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 01 दिसंबर 2024। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज कवर्धा शहर के बहुप्रतिक्षित ठाकुरदेव चौक से हाईटेक बस स्टैंड (जुनवानी चौक) तक 11 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। 4.20 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा हो और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और मॉनिटरिंग की जाए ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान हो सके। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी, एसडीएम श्री अनुपम टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर श्री आरबी देवांगन, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता श्री परघनिया, सीएमओ श्री रोहित साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हाईटेक बस स्टैंड मार्ग पर बेहतर यातायात का रास्ता साफ

ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक बनाई जा रही नवीन चौड़ी और पक्की सड़क कवर्धा शहर के लिए अत्यधिक उपयोगी साबित होगी। कलेक्टर ने कहा कि इस मार्ग के उन्नयन से शहरवासियों को आवागमन में सुगमता और सुविधा मिलेगी। चौड़ी सड़क बनने से व्यस्त समय में ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान होगा, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी। यह सड़क हाईटेक बस स्टैंड जैसे महत्वपूर्ण स्थल को शहर के अन्य हिस्सों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी। यात्रियों और दैनिक यात्राओं के लिए यह मार्ग अधिक सुरक्षित और तेज होगा। क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए, यह उन्नत सड़क शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी और हाईटेक बस स्टैंड तक पहुंचना आसान बनाएगी।

सड़क से जुड़ी सुविधाएं और संभावनाएं

सड़क के निर्माण से हाईटेक बस स्टैंड तक पहुंचने वाले यात्री, स्कूली छात्र, व्यापारी और अन्य वर्गों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह मार्ग कवर्धा शहर के यातायात तंत्र का एक मजबूत हिस्सा बनेगा, जिससे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य शहरों से जुड़ने वाले मार्ग और भी प्रभावी बनेंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, और समय की बचत होगी।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement