Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की, : कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को कार्यो में प्रगति लाने के दिए निर्देश कलेक्ट

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Feb 25, 2025 / Post views : 267

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को कार्यो में प्रगति लाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए

कवर्धा 25 फरवरी 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज समय-सीमा बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों तथा अधोसंरचना निर्माण की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य समाप्त हो चुके हैं, इसलिए अब सभी अधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ अपने नियमित कार्यों में जुटें और लंबित आवेदनों एवं कार्यों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करते हुए पूरा करें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि प्रारंभ हो चुके कार्यों में गति लाई जाए और जो कार्य अभी तक आरंभ नहीं हुए हैं, उन्हें तुरंत प्रारंभ किया जाए।

कलेक्टर ने प्रभारी मंत्री, विधायक निधि, सांसद निधि एवं अनुसंशा से स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने व सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में मिनी स्टेडियम निर्माण, नाली निर्माण, सीसी रोड, मंच निर्माण और महतारी सदन के लिए कई घोषणाएं की गई हैं, जिसका कार्य प्रारंभ हो चुका है, अब इन कार्यों को शीघ्र और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जहां किसी भी प्रकार की समस्या आए, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित करते हुए कार्य को पूरा किया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी, अपर कलेक्टर डॉ मोनिका कौडों, अपर कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, श्री नरेन्द्र पैकरा, श्री विनय पोयाम सहित सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर और जिला स्तरीय स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले के सभी विकासखंडों में चल रहे प्रधानमंत्री आवास और आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी आवास लंबित नहीं रहना चाहिए। यदि किसी कारणवश कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है, तो तत्काल समस्या का समाधान कर आवास निर्माण प्रारंभ किया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने अमृत सरोवर योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि ग्रामों में अमृत सरोवर का निर्माण किया जाना है। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द स्थल का चिन्हांकन कर प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा कि सरोवर निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी और मुरम का सदुपयोग किया जाए। इसका उपयोग सड़क निर्माण, खेल मैदान और अन्य सार्वजनिक स्थलों के लिए किया जा सकता है। कलेक्टर श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की और संबंधित एजेंसियों को समन्वय स्थापित कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिंचाई योजनाओं के तहत भू-अर्जन प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी सहित सभी संबंधित विभागों को इन प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निपटान के लिए सख्त समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि इन योजनाओं पर जल्द से जल्द प्रगति लाया जा सके। कलेक्टर ने जिले में छूटे हुए नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वर्मा ने एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत कृषि भूमि धारक का कृषि भूमि पहचान पत्र (फार्मर आईडी) का निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें प्रगति लाने की आवश्यकता है। उन्होंने आरईओ और सचिव के माध्यम से इस कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके लिए किसानों में जागरूकता लाने की जरूरत है। इस दौरान बताया गया कि जिले के 1 लाख 27 हजार 956 किसानों का फार्मर आईडी एवं फार्म लैण्ड आईडी तैयार किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित जिले के कृषक भी सम्मिलित है। इस योजना से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट जैसी केन्द्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के द्वारा आसानी से प्राप्त होगा। कृषि ऋण योजना, मुख्यमंत्री किसान सहायता योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि मशीनीकरण योजना जैसे राज्य सरकार की योजनाओं के लिए किसान पंजीयन से प्राप्त फार्मर आईडी से किसानों को सीधा लाभ संभव हो सकेगा।

कलेक्टर श्री वर्मा ने महतारी सदन और मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए जिले में स्वीकृत ग्राम पंचायतों में कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने महतारी सदन और मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जल आपूर्ति और पक्की सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं और कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी न हो। गौ अभ्यारण परियोजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने इसके कार्यों में भी तेजी लाने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों की गति को बढ़ाने के लिए हर स्तर पर समन्वय और सक्रियता आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यों को शीघ्रता और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत और पीएमओ पोर्टल में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement