Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कड़ी मेहनत, अनुशासन, और आत्मविश्वास से अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते है-कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे

Admin / Fri, Aug 30, 2024 / Post views : 149

कड़ी मेहनत, अनुशासन, और आत्मविश्वास से अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते है-कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने विद्यार्थियों को बताएं सफलता के मूल मंत्र

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta

कवर्धा, 29 अगस्त 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने स्वामी करपात्री जी विद्यालय के दौरे के दौरान छात्रों के साथ बातचीत की और उनकी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर के आगमन पर छात्रों ने अपनी उत्सुकताओं को साझा किया और उनसे पूछा कि वे कलेक्टर कैसे बने। कलेक्टर ने अपनी जीवन यात्रा और अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को बताया कि कड़ी मेहनत, समर्पण, और निरंतर प्रयासों से ही वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन, और आत्मविश्वास से कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकता है। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि शिक्षा जीवन में सफलता की कुंजी है, और कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए। उन्होंने छात्रों से कहा कि जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। कलेक्टर श्री महोबे ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए पूरा जोर लगाएं। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली कठिनाइयाँ हमें मजबूत बनाती हैं और हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। कलेक्टर की इस बातचीत ने छात्रों को प्रेरित किया और उन्हें अपने भविष्य के लिए मार्गदर्शन मिला। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल राज, जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाईडी साहू, सहायक संचालक श्री एमके गुप्ता, डीपीएम श्रीमती अनुपमा तिवारी, जिला सलाहकार डॉ मुकुंद राव, शहरी कार्यक्रम प्रबधक श्री अंशुल, जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री आनंद सहित शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित थे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement