जांजगीर चाम्पा- जनदर्शन में आज कुल 55 आवेदन हुए प्राप्त : कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Dec 29, 2025 / Post views : 173
समाचार
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं
जनदर्शन में आज कुल 55 आवेदन हुए प्राप्त
जांजगीर-चांपा 29 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएँ एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए है।
जनदर्शन में आज तहसील पामगढ़ के ग्राम मेऊ निवासी श्रीमती धनेश्वरी यादव द्वारा आर्थिक सहायता राशि दिलाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर निवासी श्री संजय गोपाल द्वारा राजस्व प्रकरण की नकल दिलाने, ग्राम खैरा निवासी श्रीमती भूरीबाई द्वारा अपने भूमि की फौती व नामांतरण करवाने, तहसील बलौदा के ग्राम जर्वे ब के निवासी श्रीमती दिलबाई द्वारा सीमांकन करवाने, तहसील बम्हनीडीह के ग्राम बोरसी निवासी श्री लोचन खुटे ने श्रम पंजीयन में जन्मतिथि की त्रुटि सुधार करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री महोबे ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन