Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - कबीरधाम पुलिस ने भेजा आरोपियों को जेल : सार्वजनिक स्थल पर मारपीट का अंजाम: कबीरधाम पुलिस ने भेजा आरोपियों को जेल

जिला कबीरधाम

दिनांक 31.12.2025

सार्वजनिक स्थल पर मारपीट का अंजाम: कबीरधाम पुलिस ने भेजा आरोपियों को जेल

थाना कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड में घटित मारपीट एवं आपराधिक कृत्य की घटना को कबीरधाम पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं कठोर कार्यवाही की है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा पूरी दृढ़ता के साथ सख्त रुख अपनाया गया है।

दिनांक 30.12.2025 को बस स्टैंड कवर्धा स्थित सुलभ शौचालय के पास चाय-नाश्ता दुकान के सामने आरोपियों द्वारा लाठी, डंडा एवं लकड़ी से पीड़ितों के साथ मारपीट की गई तथा मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी एवं सोशल मीडिया में उक्त घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 542/2025 धारा 119, 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कवर्धा, थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

कबीरधाम पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त एक विधि विरुद्ध संघर्षरत नाबालिग सहित कुल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी

1. यशवंत मरावी पिता स्व. कुलूम मरावी, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 27 रेवाबंद, तलाब के पास, कवर्धा

2. शिवकुमार मरावी पिता स्व. कुलूम मरावी, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 27 रेवाबंद, तलाब के पास, कवर्धा

3. विधि विरुद्ध संघर्षरत नाबालिग बालक

प्रकरण के दोनों वयस्क आरोपियों को दिनांक 31.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग आरोपी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत पृथक वैधानिक कार्यवाही करते हुए किशोर न्याय बोर्ड के आदेशानुसार उसे पर्यवेक्षण एवं अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की पायासजी की जा रही है।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में तथा डीएसपी कृष्णा चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना कवर्धा, कोतवाली एवं साइबर सेल की टीमों द्वारा समन्वित और प्रभावी भूमिका निभाई गई।

कबीरधाम पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी, मारपीट, अवैध वसूली अथवा किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं नागरिकों के विश्वास से समझौता करने वालों की जगह जेल है, और ऐसी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement