Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

संत गाडगे जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय : उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने घोटिया रोड में चौक के नामकरण, सौंदर्यीकरण और संत गाडगे महाराज की मूर्ति स्थापना की घोषणा की

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Mar 2, 2025 / Post views : 147

संत गाडगे महाराज के विचार हम सभी के लिए अनुकरणीय– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

संत गाडगे जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने घोटिया रोड में चौक के नामकरण, सौंदर्यीकरण और संत गाडगे महाराज की मूर्ति स्थापना की घोषणा की

कवर्धा 2 मार्च 2025। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज वीर सावरकर भवन में आयोजित संत गाडगे महाराज जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संत गाडगे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण की और उनके आदर्शों को स्मरण किया। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए संत गाडगे महाराज के जीवन और उनके द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने घोटिया रोड में चौक के नामकरण, सौंदर्यीकरण और संत गाडगे महाराज की मूर्ति स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा और संत गाडगे महाराज के विचारों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री विजय पटेल सहित समाज के पद्दाधिकारी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संत गाडगे महाराज का जीवन समाज सेवा और स्वच्छता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने पूरे समाज को स्वच्छता का महत्व समझाया और लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत गाडगे महाराज के विचार हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं, और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम समाज के विकास में योगदान दे सकते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि समाज के हित में चल रहे कार्य निरंतर जारी रहेंगे और सरकार इसमें हरसंभव सहयोग देगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने धोबी समाज की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट होकर शिक्षा, व्यवसाय और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजन जब एक साथ बैठकर समाज की उन्नति के लिए विचार-विमर्श करते हैं, तो इससे नए कार्यों की दिशा तय होती है और समाज को आगे बढ़ने का मार्ग मिलता है। उन्होंने समाज के युवाओं को इस दिशा में आगे आने और प्रेरित होने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज की रीढ़ होती है। अगर युवा समाज सेवा और स्वच्छता जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे, तो पूरा समाज प्रगति की ओर बढ़ेगा। उन्होंने युवाओं से संत गाडगे महाराज के सिद्धांतों को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा वर्ग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement