Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा में फोरलेन बायपास निर्माण और चिल्पी से सिमगा तक ए : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से की अहम मुलाकात, कवर्धा की महत्वपूर्ण सड़क प

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से की अहम मुलाकात, कवर्धा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर की चर्चा

कवर्धा में फोरलेन बायपास निर्माण और चिल्पी से सिमगा तक एनएच 30 के फोरलेन में उन्नयन की रखी मांग

केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

क्षेत्रवासियों की है बहुप्रतीक्षित मांग, यातायात का दबाव होगा कम, आवागमन होगा सुचारू

कवर्धा, 01 मार्च 2026/ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नागपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट कर कबीरधाम जिले की बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कवर्धा जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 4-लेन बायपास निर्माण तथा चिल्फी (धवईपानी) से सिमगा तक एनएच 30 के लगभग 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में उन्नयन की स्वीकृति देने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने इन मांगो को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।

   उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से कहा कि हाल ही में एनएच-30 पर जबलपुर-मंडला-चिल्फी सेक्शन (लगभग 160 कि.मी.) के 4 लेन स्वीकृति की घोषणा की गई है, जिस पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। यह मार्ग आगे जाकर एनएच-30 पर एनएचडीपी- IV योजनांतर्गत क्षेत्र कवर्धा के महत्वपूर्ण स्थान चिल्फी को रायपुर से 2 पार्ट में - म.प्र. सीमा धवईपानी चिल्फी से कवर्धा तक - 10 मीटर चौड़ाई में डामरीकृत तथा कवर्धा गुरूनाला से सिमगा तक  10 मीटर चौड़ाई में डामरीकृत कांक्रीट 2-लेन मय पेव्हड शोल्डर सड़क के माध्यम से जोड़ता है। वर्तमान में चिल्फी से रायपुर मार्ग पर व्यावसायिक एवं भारी वाहनों का अत्यधिक आवागमन होता है। जबलपुर-मंडला-चिल्फी के 4 लेन बन जाने पर इसके यातायात का दबाव भी आगे जाकर 2-लेन सड़क पर आयेगा। अतः अनुरोध है कि लोक सुरक्षा तथा व्यावसायिक महत्व को देखते हुए चिल्फी (धवईपानी) से सिमगा (रायपुर) तक के एनएच -30 सेक्शन (लगभग 122 कि.मी.) को भी 4 लेन सड़क में उन्नयन किये जाने की स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करेंगे, ताकि जबलपुर से रायपुर तक सीधे 4-लेन की सुविधा आमजनों को मिल सके।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि जबलपुर से रायपुर के मध्य एनएच-30 पर जिला कबीरधाम मुख्यालय स्थित है। यह अंतर्राज्यीय सड़क व्यावसायिक-सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिस पर भारी वाहनों का आवागमन लगातार होते रहता है। लोकहित एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत भारी यातायात को मुख्य मार्ग से डायवर्ट करने के लिए कवर्धा बायपास का निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। अतः अनुरोध है कि कवर्धा बायपास 4 लेन मय पेव्हड शोल्डर की स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति से एनएच 30 में यातायात का दबाव कम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जबलपुर से रायपुर तक निर्बाध 4-लेन यात्रा संभव होगी तथा कवर्धा में बायपास निर्माण से एनएच 30 के भारी यातायात के दबाव से कवर्धा शहर को राहत मिलेगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement