: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर और खरहट्टा के नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन परिसर में किया पौधा रोपण
Admin / Mon, Jul 8, 2024 / Post views : 153
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर और खरहट्टा के नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन परिसर में किया पौधा रोपण
लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता
कवर्धा, 08 जुलाई 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज बोड़ला में ?कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए अतिरिक्त कक्ष भवन और ग्राम खरहट्टा में प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर में पौधे लगाए और लोगों को पौधरोपण एवं उसकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम ध्रुर्वे, श्री संतोष पटेल, श्री नितेश अग्रवाल, श्री मनिराम साहू सहित जनप्रतिनिधि, स्कूल की छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन