Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम खरहट्टा में 11 लाख 48 हज़ार रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला भवन का किया लोकार्पण

Admin / Mon, Jul 8, 2024 / Post views : 169

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम खरहट्टा में 11 लाख 48 हज़ार रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला भवन का किया लोकार्पण

उपमुख्यमंत्री ग्राम खरहट्टा में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

उपमुख्यमंत्री ने स्कूल प्रवेश कार्यक्रम में बच्चों को तिलक, माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता

कवर्धा, 08 जुलाई 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज बोड़ला विकासखंड के ग्राम खरहट्टा में 11 लाख 48 हज़ार रुपए की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नए भवन की बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण करने के बाद शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्राम में संचालित स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए शैक्षणिक प्रबंधन के लिए सौगात मिलने पर ग्रामवासियों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रति अभार व्यक्त किया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार प्रदेश के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे इन विकास कार्यों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले ताकि वे अपने जीवन में सफल हो सकें और राज्य का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि स्कूल के निर्माण से बच्चों को बहुत लाभ होगा। इससे उन्हें बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और एक सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। इससे बच्चों की शैक्षिक प्रगति में वृद्धि होगी और वे अपने भविष्य के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम ध्रुर्वे, श्री संतोष पटेल, श्री नितेश अग्रवाल, श्री मनिराम साहू सहित जनप्रतिनिधि, स्कूल की छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज ग्राम खरहट्टा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज ग्राम खरहट्टा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा उन्हें मिठाई खिलाकर प्रवेश के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को गणवेश, पुस्तकें का भी वितरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्राचार्यों और अभिभावकों को नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ और शाला प्रवेशोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं और उनकी शिक्षा एवं विकास पर ध्यान देना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपनी पढ़ाई में पूरी मेहनत और लगन से जुटें। उप मुख्यमंत्री ने शाला प्रवेश उत्सव पर कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जहां हम अपने बच्चों का स्वागत करते हैं और उन्हें शिक्षा के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है ताकि वे देश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement