Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने धान खरीदी का किया निरीक्षण

Admin / Thu, Nov 21, 2024 / Post views : 177

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने धान खरीदी का किया निरीक्षण

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा 21 नवंबर 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा के आदर्श कृषि उपज मंडी दौरा किया और किसानों से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकर द्वारा की गई धान खरीदी व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने किसानों से उनकी राय और अनुभव पूछे, ताकि सरकार की नीतियों और योजनाओं को और बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने धान तौलने की प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखा और तौली गई धान की गुणवत्ता, मात्रा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, श्री रामकृष्ण साहू, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री ईश्वरी साहू, श्री रवि राजपुत जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। किसानों ने सरकार की धान खरीदी प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष धान खरीदी की प्रक्रिया पहले से कहीं बेहतर और व्यवस्थित है। किसानों ने यह भी बताया कि सरकार ने त्वरित भुगतान और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित की है, जिससे उन्हें फसल बेचने में कोई कठिनाई नहीं हो रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने किसानों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं के आधार पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदुढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार किसानों के हित में निरंतर काम कर रही है। धान खरीदी में कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए, और हर किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। किसानों ने भी उपमुख्यमंत्री के इस पहल की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया कि वे स्वयं मंडी पहुंचकर किसानों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किसानों से संवाद करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार देश में सबसे अधिक 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके उत्पाद का उचित और लाभकारी मूल्य मिले, और इस दिशा में सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि धान की खरीद के साथ-साथ सरकार किसानों को एकमुश्त भुगतान भी कर रही है, जिससे किसानों को उनके पैसों की तुरंत प्राप्ति हो रही है और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement