Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का किया निरीक्षण उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी मांग, समस्या को सुना और निराकरण किया तथा मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया

Admin / Mon, Aug 19, 2024 / Post views : 160

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी मांग, समस्या को सुना और निराकरण किया तथा मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया

लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता

कवर्धा 19 अगस्त 2024। उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम प्रवास के दौरान सरोधा जल शुद्धिकरण संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण की तकनीक और स्थानीय लोगों को मिलने वाले लाभों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से संयंत्र की क्षमता और उसकी प्रभावशीलता के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस जल शुद्धिकरण संयंत्र से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल लगातार मिलता रहे, जो उनके स्वास्थ्य और जीवनस्तर में सुधार लाएगा। उन्होंने यह भी जोर दिया कि सरकार इस तरह की परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रही है ताकि हर नागरिक को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयंत्र का संचालन सुचारू रूप से हो और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

उप मुख्यमंत्री जोगी गुफा में मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज जिला के ग्राम बड़ौदा खुर्द में स्थित जोगी गुफा पहुंचे, जहां उन्होंने मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद ली। उप मुख्यमंत्री ने मंदिर में मां अन्नपूर्णा देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की और उनकी समस्याओं और मांगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार उनकी भलाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पोड़ी में भी लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना।

उप मुख्यमंत्री बोड़ला में रामनाथ संकीर्तन एवं शिवाभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज जिला के नगर पंचायत बोड़ला में हिंदू संगम समिति द्वारा आयोजित हिंदू संगम स्थल पर आयोजित रामनाथ संकीर्तन एवं शिवाभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस धार्मिक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान शिव का अभिषेक किया और रामनाथ संकीर्तन का आनंद लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भगवान शिव और श्री राम के प्रति आस्था हमारे जीवन में सच्चाई, नैतिकता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी को धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पित रहने का आग्रह किया और यह विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते रहेंगे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement