जांजगीर-चांपा -जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला जेल खोखरा का किया गया नि : जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला जेल खोखरा का किया गया निरीक्षण
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Mar 17, 2026 / Post views : 307
समाचार
जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला जेल खोखरा का किया गया निरीक्षण
जांजगीर-चांपा 17 मार्च 2026/ जेल निरीक्षण समिति द्वारा जेलों में निरुद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल खोखरा का निरीक्षण किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि सभी बैरकों में समस्त बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी लिए गए। निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियो से प्राप्त जानकारी अनुरूप विधि के उल्लंघन करने वाले किशोर नही पाये गये। निरीक्षण समिति द्वारा जेल के कर्मचारीयों को अवगत कराया गया कि जेलों में प्रवेश देते समय यदि बंदी 18 वर्ष से कम के प्रतीत होने की स्थिति में या उम्र के प्रति संदेहास्पद होने के स्थिति में समिति के सदस्यों को तत्काल सूचना दी जाए ताकि समिति द्वारा उम्र सत्यापन के पश्चात् किशोरों को संप्रेक्षण गृह में संरक्षण की प्रांरभिक कार्यवाही की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला जेल निरीक्षण समिति के सदस्य विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी श्री सम्मे सिंह कवंर, संरक्षण अधिकारी श्रीमती ज्योति मिश्रा, श्री पुष्पेन्द्र मरकाम, श्री हर्ष वर्धन सिंह, जिला जेल अधीक्षक श्री डी.डी. टोण्डर सहित जेल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन