Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - जिले को मिली 7 नयी एम्बुलेंस : जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने हरी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Apr 1, 2026 / Post views : 161

कबीरधाम में स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण का नया अध्याय, जिले को मिली 7 नयी एम्बुलेंस

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी मजबूती

गंभीर मरीजों व आपातकालीन स्थिति में चिकित्सीय सहायता पहुंचाना होगा आसान

कवर्धा, 01 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में एक और नया अध्याय जुड़ा है। 108 सेवाओं के तहत चलने वाली 07 नयी एम्बुलेंस जिले को मिली हैं। इन एंबुलेंस को कलेक्ट्रेट परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 07 एंबुलेंस में से 02 एएलएस और 05 बीएलएस एम्बुलेंस में से 01 एएलएस एम्बुलेंस कवर्धा जिला मुख्यालय और 01 चिल्पी में तैनात होंगें। वहीं 05 बीएलएस एंबुलेंस पंडरिया, सहसपुर लोहारा, रेंगाखार, कुकदूर और बोड़ला में सेवाएं देंगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने इस अवसर पर कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के निरंतर विस्तार के लिए कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व व उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा में स्वास्थ्य सुविधाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण, जिला अस्पताल में सीटी स्कैन, सोनोग्राफी के साथ ही उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में अब राज्य शासन द्वारा जिले को 07 नयी एम्बुलेंस मिली है। जो दूरस्थ अंचलों से जरूरतमंद व गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अस्पतालों तक परिवहन में सहायक होंगी।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि जिले को मिले एम्बुलेंस मरीजों के परिवहन के लिए आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों और सुविधाओं से युक्त हैं। इससे ग्रामीण और दूर दराज के ऐसे मरीज जिन्हें अस्पताल तक आने में कठिनाई है अथवा दुर्घटना इत्यादि के समय फौरन चिकित्सीय सहायता की जरूरत होती है उनके लिए बड़ी सहायक होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि 07 नए एम्बुलेंस का वितरण इस प्रकार किया गया है, जिससे शहरी के साथ साथ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को इसका लाभ मिले। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शासन द्वारा बच्चों के आईसीयू युक्त नियो नेटल एंबुलेंस संभाग मुख्यालयों में प्रदान किया गया है, जो बच्चों के लिए चलता फिरता आईसीयू है। दुर्ग में प्रदान किए गए इस एंबुलेंस का लाभ कबीरधाम जिले में भी लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन एंबुलेंस से आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सीय सहायता मुहैय्या कराना आसान होगा।

उल्लेखनीय है कि बीएलएस एवं एएलएस एम्बुलेंसों में मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाओं के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइजेशन एवं अन्य आपातकालीन उपचार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। गंभीर मरीजों के सुरक्षित स्थानांतरण हेतु पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटरध्कार्डियक मॉनिटर, सिरिंज पंप, लैरिंजोस्कोप सहित अन्य उन्नत उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement