जांजगीर चाम्पा -कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बै : 26 दिसम्बर को समरसता भवन जावलपुर, बलौदा में होगा रोजगार मेला व आजीविका ऋण मेला, तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा न
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 162
समाचार
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक
26 दिसम्बर को समरसता भवन जावलपुर, बलौदा में होगा रोजगार मेला व आजीविका ऋण मेला, तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा, नोडल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने एवं अवैध धान परिवहन, भंडारण पर करें लगातार कार्यवाही
जिले में 25 दिसम्बर सुशासन दिवस के अवसर पर होंगी विभिन्न गतिविधियों आयोजित
जांजगीर-चांपा 24 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए समयबद्ध, पारदर्शी और जनहितकारी कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री महोबे ने 26 दिसम्बर को समरसता भवन जावलपुर, बलौदा में आयोजित होने वाले रोजगार मेला एवं आजीविका ऋण मेला की तैयारियों के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि रोजगार एवं आजीविका ऋण मेला के माध्यम से स्व-सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज में वृद्धि, प्रायोरिटी सेक्टर में ऋण वितरण का विस्तार तथा ग्रामीण एवं शहरी हितग्राहियों को विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं से जोड़े। मेले में मुद्रा, पीएम स्वनिधि, पीएमईजीपी, केसीसी, पशुपालन, मछलीपालन, पीएम एफएमई, एनयूएलएम, पीएम विश्वकर्मा सहित अन्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाए। कलेक्टर ने कहा कि बैंक द्वारा मेले में आपकी पूंजी, आपका अधिकार थीम पर विशेष शिविर लगाकर ऋण एवं वित्तीय योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि स्थल पर ही नवीन बैंक खाता खोलने, बीमा क्लेम, आधार पंजीयन, वित्तीय साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड से बच
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन