Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जल जीवन मिशन की प्रगति की सम : वनांचल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Mar 19, 2025 / Post views : 182

वनांचल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

कवर्धा, 19 मार्च 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जल जीवन मिशन और पेयजल व्यवस्था के संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में शासन की प्राथमिकता में शामिल हर घर पर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने वाली जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री डीएस राजपुत,, जिला शिक्षा अधिकारी श्री वाईडी साहू, कृषि विभाग के उपसंचालक श्री अमित मोहंती, सभी एसडीओं, इंजीनियर और ठेकेदार उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा करें और फील्ड विजिट कर यह सुनिश्चित करें कि सभी परियोजनाएँ समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी हों। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन महत्वपूर्ण योजना है। इसके अंतर्गत हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि जिले के जिन-जिन ग्रामों में जल जीवन मिशन को कार्यों की ऐजेसियां के द्वारा पूरी बताई जा रही है, ऐसे ग्रामों में ग्राम पंचायत को हैंड ओवर करें। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों को हैंड ओवर कर दिया गया है उन ग्राम पंचायतों द्वारा इसके रख रखाव और संचालन के लिए कार्य करें। इसके लिए गांव के लोगों को जागरूक करें, जिससे जल जीवन मिशन का हर घर जल पहुंचने का उद्देश्य पूरा हो। बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत 602 ग्रामों में 1 लाख 39 हजार 830 घरेलू नल कनेक्शनो में जल प्रदाय प्रारंभ किया जा चुका है और 259 गांवों का कार्य पूर्ण हो चुका है।

कलेक्टर श्री वर्मा ने जल आपूर्ति योजनाओं के कार्यान्वयन में आ रही जल स्रोतों की कमी, तकनीकी दिक्कतें सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जल जीवन के कार्यों में जिन कारणों से दिक्कत आ रही है, उसे दूर करते हुए कार्य करे। विभाग के अधिकारी कारणों का चिन्हाकिंत करते हुए संबंधित विभाग के साथ समन्वय कर निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों को मिलकर काम करना होगा ताकि मिशन के उद्देश्यों को समय पर पूरा किया जा सके और जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क तोड़ते है तो पाइप लाइन बिछाने के बाद उसका जल्द ही मरम्मत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे जल की कमी से प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए और लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया जाए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यो की ग्रामवार समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों से ग्राम वार प्रगति की पूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए समस्त अधिकारियों कर्मचारियो को निर्देशित कर लक्ष्य के विरूद्ध प्रगति प्राप्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में जल जीवन मिशन के सचिव एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री दिलीप राजपूत ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत कबीरधाम जिले के 959 ग्रामों के लिए योजना तैयार की गई है। जल जीवन मिशन के तहत 602 ग्रामों में 1 लाख 39 हजार 830 घरेलू नल कनेक्शनो में जल प्रदाय प्रारंभ किया जा चुका है और 259 गांवों का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अंतर्गत कवर्धा के 27, सहसपुर लोहरा के 48, पंडरिया के 84 और बोड़ला के 100 ग्रामों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 698 गांवों में कार्य प्रगतिरत है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement