: बेमेतरा न्यूज़ - फैक्ट्री में धमाका, करीब 10-12 लोगों के मारे जाने की खबर; कई लोग मलबे में दबे
Admin / Sat, May 25, 2024 / Post views : 199
फैक्ट्री में धमाका, करीब 10-12 लोगों के मारे जाने की खबर; कई लोग मलबे में दबे
May 25, 2024 लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता
बेमेतरा 25 मई 2024// छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका (Explosion in Bemetara) हुआ है। ब्लास्ट में 10 से 12 लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है।
हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा है। घटना में घायल हुए कुछ लोगों को रायपुर के मेहाकारा रेफर किया गया है। इसके अलावा नजदीकी अस्पताल में भी कई लोगों को भर्ती कराया गया है।
बेमेतरा कलेक्टर ने कहा कि SDM समेत प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। वह भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल कितने घायल हैं या फिर कितने लोग मलबे में दबे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। वह मौके पर पहुंचकर ही बता पाएंगे।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन