Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरे वर्ष सुदृढ़ एवं : वर्ष 2025 में सख्त पुलिसिंग, प्रभावी अपराध नियंत्रण और मजबूत कानून व्यवस्था के साथ साथ प्रभावी कार्रवाई का असर, अपराधों

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Jan 2, 2026 / Post views : 406

प्रेस विज्ञप्ति

जिला कबीरधाम

02-01-2026

वर्ष 2025 में सख्त पुलिसिंग, प्रभावी अपराध नियंत्रण और मजबूत कानून व्यवस्था के साथ साथ प्रभावी कार्रवाई का असर, अपराधों में कमी और जिले में शांति कानून व्यवस्था सुदृढ़, अपराधियों पर सख्ती और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा

• वर्ष 2025 में सतत गश्त, क्षेत्रवार निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से कबीरधाम जिले में अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जिसके परिणामस्वरूप समग्र अपराधों में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

• वर्ष 2025 के दौरान जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरे वर्ष सुदृढ़ एवं नियंत्रण में बनी रही तथा किसी भी प्रकार की गंभीर कानून-व्यवस्था संबंधी घटना घटित नहीं होने दी गई।

• वर्ष 2025 में नक्सल नियंत्रण एवं उन्मूलन में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई; कुल 4 इनामी नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण कर शांति और समाज की मुख्यधारा में लौटे। साथ ही जिले में सक्रिय बोड़ला एरिया कमेटी, भोरमदेव एरिया कमेटी और कान्हा–भोरमदेव डिवीजन को समाप्त कर कबीरधाम जिले को नक्सल-मुक्त घोषित किया गया।

• महिला सुरक्षा एवं महिला अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करने हेतु वर्ष 2025 में महिला थाना का उद्घाटन किया गया, जिससे महिलाओं के प्रति अपराधों की त्वरित रिपोर्टिंग, प्रभावी जांच और संवेदनशील मामलों में उचित कार्रवाई सुनिश्चित हुई।

• नवरात्रि पर्व के दौरना कवर्धा में आयोजित खप्पर यात्रा, जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन व्यवस्था एवं दही हांडी कार्यक्रम, गणेश पर्व के स्थापना एवं विसर्जन सहित सभी आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराए गए।

• नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, होली, ईद सहित सभी प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक पर्वों के दौरान अतिरिक्त बल की तैनाती, निरंतर पेट्रोलिंग एवं प्रभावी यातायात प्रबंधन के चलते जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

कबीरधाम पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुनियोजित, सतत एवं प्रभावी पुलिसिंग की गई। जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गश्त, क्षेत्रवार निगरानी, त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था तथा खुफिया सूचनाओं के आधार पर अपराध नियंत्रण को लेकर निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। अपराधियों पर सतत निगरानी, संदिग्धों की धरपकड़, त्वरित विवेचना एवं वैधानिक कार्यवाही के परिणामस्वरूप जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश स्थापित हुआ। इन प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम यह रहा कि वर्ष 2025 में जिले के समग्र अपराधों में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, जिससे जिले में शांति एवं सुरक्षा का माहौल और अधिक सुदृढ़ हुआ।

इन प्रभावी अपराध नियंत्रण उपायों के साथ-साथ पूरे वर्ष जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी मजबूत एवं नियंत्रण में बनी रही तथा किसी भी प्रकार की गंभीर कानून-व्यवस्था संबंधी घटना घटित नहीं होने दी गई। वर्ष 2025 के दौरान नवरात्रि (दोनों नवरात्रि) के अवसर पर आयोजित खप्पर यात्रा के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की गई, जिससे यात्रा पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

इसी अवधि में कबीरधाम पुलिस द्वारा नक्सल नियंत्रण एवं उन्मूलन की दिशा में भी ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की गई है। प्रभावी सुरक्षा रणनीति, सतत निगरानी, खुफिया सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई, जनजागरूकता एवं विश्वास निर्माण के प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले में नक्सल गतिविधियों पर पूर्णतः प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया। वर्ष 2025 के दौरान कुल 4 इनामी नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण कर हिंसा का मार्ग छोड़ते हुए शांति एवं समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया गया, जो नक्सल विरोधी अभियान की एक बड़ी उपलब्धि है।

लगातार दबाव, संगठित कार्रवाई एवं प्रभावी पुलिसिंग के चलते कबीरधाम जिले में सक्रिय बोड़ला एरिया कमेटी, भोरमदेव एरिया कमेटी तथा कान्हा–भोरमदेव डिवीजन को पूर्णतः समाप्त कर दिया गया है। इन ठोस सफलताओं के आधार पर कबीरधाम जिले को नक्सल-प्रभावित श्रेणी से हटाकर नक्सल-मुक्त घोषित करते हुए उसे लेगेसी जिला की श्रेणी में परिवर्तित किया गया है।

साथ ही, वर्ष 2025 में जिले में महिला सुरक्षा और महिला अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने हेतु महिला थाना का उद्घाटन किया गया। महिला थाना के खोलने से महिलाओं के प्रति अपराधों की त्वरित रिपोर्टिंग, प्रभावी जांच और संवेदनशील मामलों में उचित कार्रवाई सुनिश्चित हुई है। यह कदम महिलाओं के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता और जिले में समान सुरक्षा के वातावरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

यह सभी उपलब्धियां—नक्सल आत्मसमर्पण, सक्रिय नक्सल समूहों का समाप्त होना, महिला थाना की स्थापना और जिले में मजबूत कानून व्यवस्था—कबीरधाम पुलिस की सतर्कता, अनुशासन और पेशेवर क्षमता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करती हैं।

इसी प्रकार जन्माष्टमी पर्व पर राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन व्यवस्था, प्रभावी भीड़ नियंत्रण तथा दही हांडी कार्यक्रम को बिना किसी विवाद अथवा शांति भंग की स्थिति के सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। गणेश पर्व के दौरान प्रतिमा स्थापना, विसर्जन जुलूस एवं संबंधित आयोजनों के समय पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर पेट्रोलिंग एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिसके परिणामस्वरूप समस्त कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

इसके अतिरिक्त नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, होली, ईद एवं अन्य सभी प्रमुख धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक पर्व जिले में पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित हुए। इसी क्रम में जिले में आयोजित पं. प्रदीप मिश्रा जी के विशाल धार्मिक कार्यक्रम, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, को सुव्यवस्थित सुरक्षा योजना, प्रभावी भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं प्रशासनिक समन्वय के माध्यम से पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रूप से संपन्न कराया गया।

अपराध नियंत्रण के साथ-साथ बड़े आयोजनों एवं त्यौहारों के शांतिपूर्ण संचालन में मिली यह सफलता कबीरधाम पुलिस की सतर्कता, अनुशासन एवं उच्च स्तर की पेशेवर क्षमता को स्पष्ट रूप से परिलक्षित करती है, जिससे जिले में आम नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

पुराने गंभीर एवं जघन्य अपराधों का प्रभावी निराकरण

• लगभग 8 वर्ष पूर्व थाना कवर्धा क्षेत्र में घटित डॉक्टर दंपत्ति की हत्या के प्रकरण का वैज्ञानिक एवं पेशेवर विवेचना के माध्यम से सफल निराकरण।

• 4 वर्ष पूर्व थाना तरेगांव में भूमि बंटवारे को लेकर हुई गनेषिया बाई धुर्वे की हत्या के प्रकरण का समाधान।

• वर्ष 2023 में थाना तरेगांव अंतर्गत अवैध संबंध के कारण हुई सुन्दरसिंह धुर्वे की हत्या के प्रकरण का प्रभावी खुलासा।

• 8 वर्ष पूर्व थाना कुकदुर में नाबालिग लड़की राजबाई गोड़ (14 वर्ष) की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने जैसे जघन्य अपराध का सफल निराकरण।

वर्ष 2025 में घटित गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई

• थाना कुकदुर में सुरेश बघेल की नाबालिगों द्वारा मारपीट कर हत्या तथा करिया मरकाम की बहन की शादी को लेकर हुई हत्या के प्रकरणों का निराकरण।

• थाना पांडातराई में रामगुलाल बैगा की उसके पुत्र द्वारा तीर-कमान एवं टंगिया से हत्या तथा 16 वर्षीय नाबालिग लड़की विद्यानी की हत्या के प्रकरणों का सफल खुलासा।

• थाना कवर्धा में विनोद साहू (सिंघनपुरी) की अवैध संबंध के संदेह में हुई हत्या के प्रकरण का निराकरण।

• थाना सिंघनपुरी में 70 वर्षीय झड़ीराम साहू की उसके पोते द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या के प्रकरण का निराकरण।

• थाना बोड़ला में अगमदास कुर्रे की जमीन विवाद के कारण हुई हत्या के प्रकरण का खुलासा।

• थाना कुण्डा में मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म एवं महिला थाना में दर्ज आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई।

लगातार गश्त एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था

• जिले में दिन-रात लगातार गश्त एवं पेट्रोलिंग की प्रभावी व्यवस्था।

• संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया।

• वर्ष 2025 के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

• किसी भी प्रकार की गंभीर कानून-व्यवस्था संबंधी घटना घटित नहीं होने दी गई।

अपराधों में उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक कमी

• हत्या के प्रकरणों में 10 प्रतिशत की कमी।

• हत्या के प्रयास में 57 प्रतिशत की कमी।

• अपहरण में 16 प्रतिशत की कमी।

• डकैती में 100 प्रतिशत की कमी।

• लूट में 94 प्रतिशत की कमी।

• चोरी में 43 प्रतिशत की कमी।

• नकबजनी में 66 प्रतिशत की कमी।

• खयानत में 50 प्रतिशत की कमी।

• धोखाधड़ी में 41 प्रतिशत की कमी।

• आगजनी में 22 प्रतिशत की कमी।

• शीलभंग में 42 प्रतिशत की कमी।

• दहेज प्रताड़ना में 36 प्रतिशत की कमी।

त्योहारों एवं विशाल आयोजनों का शांतिपूर्ण संपन्न होना

• नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, होली, ईद एवं अन्य सभी धार्मिक एवं सामाजिक पर्व पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न।

• पर्वों के दौरान अतिरिक्त बल, सतत गश्त एवं ट्रैफिक प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था।

• जिले में आयोजित पं. प्रदीप मिश्रा जी के धार्मिक कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बावजूद कार्यक्रम का पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संपन्न होना।

• भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं आपात व्यवस्था के चलते किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

• एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2025 में 20 प्रकरणों में 683.914 क्विंटल गांजा जप्त।

• वर्ष 2025 में 945.525 किलोग्राम गांजा का विधिवत नष्टीकरण।

• आबकारी एक्ट के तहत वर्ष 2025 में 463 प्रकरणों में 5995.08 लीटर अवैध शराब जप्त।

• पिछले वर्ष की तुलना में अवैध शराब जप्ती में 76 प्रतिशत की वृद्धि।

संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी एवं प्रभावी बरामदगी

• वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में संपत्ति संबंधी अपराधों में 59 प्रतिशत की कमी।

• लूट के प्रकरणों में 100 प्रतिशत तथा चोरी के प्रकरणों में 56 प्रतिशत संपत्ति बरामदगी।

सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम

• दुर्घटना संभावित स्थलों पर सांकेतिक बोर्ड एवं स्पीड ब्रेकर की स्थापना।

• मोड़ वाले स्थानों पर झाड़ियों की कटाई-छंटाई कर दृश्यता में सुधार।

• आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पशुओं को कांजी हाउस भेजना एवं रेडियम पट्टी लगाना।

कबीरधाम पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में की गई सतत गश्त, सख्त निगरानी, त्वरित कार्रवाई एवं जनसहयोग के परिणामस्वरूप जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रही। अपराधों में उल्लेखनीय कमी, वर्षों पुराने मामलों का सफल निराकरण तथा सभी त्यौहार एवं विशाल जनसमागम का शांतिपूर्ण संपन्न होना कबीरधाम पुलिस की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement