Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट (एच.एस.आर.पी.) लगाने के लिए निर्देश जारी

Admin / Tue, Dec 24, 2024 / Post views : 118

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट (एच.एस.आर.पी.) लगाने के लिए निर्देश जारी

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 24 दिसंबर 2024। राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी श्रेणी के मोटर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट (एच.एस.आर.पी.) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में परिवहन विभाग ने एच.एस.आर.पी. प्लेट लगाने के लिए अधिकृत वेंडर को निर्धारित दरों पर प्लेट लगाने का आदेश दिया है। जिला परिवहन अधिकारी श्री मोहन साहू ने बताया कि वाहन स्वामी अब छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर सीधे एच.एस.आर.पी. प्लेट का ऑर्डर कर सकते हैं, जिसे वेंडर द्वारा वाहन में लगाया जाएगा। यह प्लेट 19 मार्च 2025 तक लगवाना अनिवार्य है, अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम/नियम के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन के लिए कुल 365.80 रूपए, तीन पहिया वाहन के लिए कुल 427.16 रूपए, चार पहिया वाहन के लिए कुल 656.08 रूपए और भारी मालवाहन के लिए कुल 705.64 रूपए मूल्य सारणी निधारित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वाहन स्वामी विभागीय वेबसाइट पर जाकर आवश्यक विवरण जैसे वाहन नंबर, चेचिस नंबर, इंजन नंबर, पता, मोबाइल नंबर और फ्यूल ऑप्शन भरें। इसके बाद, निजी या कॉमर्शियल विकल्प का चयन करें। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर यूज़रनेम और पासवर्ड प्राप्त होगा, जिसका उपयोग कर भुगतान करें। भुगतान के बाद, एक रिसीप्ट प्राप्त होगी और एच.एस.आर.पी. नंबर प्लेट तैयार होने पर मोबाइल पर सूचना मिलेगी। फिर, स्वामी अपने निकटतम अधिकृत डीलर से प्लेट लगवा सकते हैं। डिजिटल भुगतान और अतिरिक्त शुल्क सभी भुगतान केवल डिजिटल मोड के माध्यम से किए जाएंगे। इसके अलावा, ऑटोमोबाइल डीलरों द्वारा 01 अप्रैल 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहनों पर एच.एस.आर.पी. प्लेट लगाने पर प्रति इंस्टॉलेशन 100 अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा। घर तक प्लेट पहुंचाने के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। सभी वाहन स्वामियों से आग्रह है कि वे 19 मार्च 2025 से पहले एच.एस.आर.पी. प्लेट अवश्य लगवाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जुर्माने से बचा जा सके।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement