अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में हुआ भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन : जांजगीर चाम्पा -अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में हुआ भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Dec 21, 2025 / Post views : 280
अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में हुआ भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन
20 दिसंबर 2025 को अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में परम श्रद्धेय बाबा जी श्री कापालिक धर्मरक्षित राम जी के आशीर्वाद से एवं संस्था के अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी तथा प्राचार्या श्रीमती अंजली दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं सतत प्रयास के फलस्वरुप भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र यादव जी शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विशिष्ट अतिथि छग राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी के द्वारा माता सरस्वती एवं अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम की पूजा अर्चना कर सरस्वती वंदना के साथ की गई । विद्यालय की शिक्षिकाओं के द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ,प्रतीक चिन्ह एवं शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस भव्य वार्षिक उत्सव में बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की गई तथा अभिभावकों ने पूर्ण सहयोग करते हुए कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ज्ञानवर्धक नाटक, भक्ति और वीरता का संगम नृत्य, मोनो एक्ट, बच्चे और मां के प्रेम की अनुभूति, वन संरक्षण, नृत्य के माध्यम से सभी राज्यों की सांस्कृतिक पहचान, विद्यार्थी जीवन,इस भाग दौड़ की जिंदगी में हंसी मजाक से परिपूर्ण प्रस्तुतियां देकर अतिथियों एवं अभिभावकों का मनोरंजन किया। तत्पश्चात माननीय अध्यक्ष महोदय ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए संबोधन भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को गरिमा पूर्ण बनाने में पोड़ी दल्हा के सरपंच श्री जितेंद्र सिंह सकरवार, शाला समिति के सम्मानित सदस्य श्री ओमप्रकाश सोनी जी, कृष्ण मोहन पाठक जी, अमरनाथ पाण्डेय जी, शाला के पूर्व प्राचार्य श्री चितरंजन सिंह चौहान जी, रघुवीर सिंह जी, पत्रकार अविनाश सिंह जी , नगर पालिका अध्यक्ष इरशाद खान, डाॅ. दयामणी साहू, पर्वत चौधरी जी, देव कुमार अघरिया, जनपद पंचायत प्रतिनिधि अकलतरा, इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू जी, रमेश सिंह, केपी सिंह, अमित यादव कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में विशेष सहयोग प्रदान किया। श्री कृष्ण मोहन पाठक जी के द्वारा स्कूल का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया तथा वर्षभर की सभी गतिविधियों से अतिथियों को अवगत कराया।कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन कक्षा बारहवीं की छात्राएं कु. हंसिका साहू एवं केशिमा कंवर, श्रेयती दुबे, स्नेहा सिंह के द्वारा किया गया। माननीय शिक्षा मंत्री ने अपने उद्बोधन में बच्चों के प्रतिभाओं से प्रसन्न होकर उनका उत्साह वर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें प्रेरित किया तथा ग्रामीण अंचल के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के ध्येय से अघोर आश्रम द्वारा संचालित अघोर विद्यापीठ के प्रयास को सराहा एवं परम पूज्य बाबा जी का आशीर्वाद इस क्षेत्र पर सदैव बनी रहे ऐसी मंगल कामना की। विशिष्ट अतिथि श्री सौरभ सिंह जी ने भी आश्रम परिवार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास की भावना को सराहना करते हुए कहा कि परम पूज्य श्री कापालिक बाबा जी के आशीर्वाद से जो छोटा सा बीज कभी रोपा गया था, वह आज वटवृक्ष का रूप ले चुका है- यह देखकर अत्यंत हर्ष होता है तथा बच्चों को बाबा जी के छत्रछाया में ऐसे ही आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र यादव जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री सौरभ सिंह जी के द्वारा पर्वत चौधरी को वायु सेवा में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात प्राचार्या श्रीमती अंजली दीक्षित के द्वारा मुख्य अतिथियों, सम्मानित सदस्यों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को उनके गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया। अतः इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के सभी शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों का सहयोग प्रशंसनीय रहा।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन