Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कबीरधाम यातायात पुलिस ने रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को किया जागरूक|

Admin / Fri, Oct 18, 2024 / Post views : 205

*दिनांक: 18.10.2024* *स्थान: कवर्धा*

कबीरधाम यातायात पुलिस ने रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

स्कूल बसों के ड्राइवरों को यातायात नियमों का पालन करने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

 पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के निर्देशन में यातायात सुरक्षा कार्यक्रम का सफल आयोजन।*

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेंद्र सिंह छवई के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल और उप पुलिस अधीक्षक श्री चंद्राकर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलको ने रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, कवर्धा में सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों और स्कूल बसों के ड्राइवरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान श्री प्रवीण खलको ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए भी अनिवार्य है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया, और उन्हें सड़क सुरक्षा, यातायात संकेत, सड़क पर चलने के नियम, दुर्घटनाओं के कारण और उनके बचाव के तरीके, तथा मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, बच्चों को यह भी बताया गया कि वे अपने परिवार और आस-पास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। यातायात प्रभारी ने स्कूल बसों के ड्राइवरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि सभी वाहन चालकों को गाड़ियों के फिटनेस, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखने चाहिए। शराब के सेवन के बाद वाहन नहीं चलाने, ओवर स्पीडिंग से बचने और वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, उन्होंने ड्राइवरों से सीसीटीवी कैमरे की स्थिति की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में यातायात शाखा के आर. संजू चंद्रवंशी, सतीश मिश्रा, भगवान दास, महिला आरक्षक तृप्ति सेन, स्कूल के प्राचार्य एम. शारदा, शिक्षकगण, स्कूल के ड्राइवर और विद्यार्थियों ने भाग लिया। साथ ही, स्कूल परिसर और स्कूल बसों पर पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा भेजे गए पोस्टर एवं बैनर भी चिपकाए गए, जिससे यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement