: Kawardha News:- कवर्धा से बड़ी खबर: वन विकास निगम की टीम को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, रेत माफियाओं का आतंक,
Admin / Wed, Sep 25, 2024 / Post views : 268
Kawardha News:- कवर्धा से बड़ी खबर: वन विकास निगम की टीम को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, रेत माफियाओं का आतंक,
लोक सेवा न्यूज़ 24 सम्पादक - दिग्वेंद्र गुप्ता
Kawardha News // कवर्धा: जिले से बड़ी खबर है। रेत माफियाओं ने वन विकास निगम की टीम पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद रेत माफिया फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने वन विकास निगम की टीम को पीटा है. हमलावरों में बच्चे भी शामिल थे। बता दें कि मुखबिर से ग्राम डालामौहा के कुदूर झोरी नाला से रेत निकालकर परिवहन करने की सूचना मिली थी। इस पर वन विकास निगम का अमला मौके पर पहुंचा, जिन्हें रेत माफियाओं ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा। वर्दी भी फाड़ दी. हमले में एक अफसर का सिर फूटा है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।जल्द ही गिरफ्तार होंगे आरोपी: एसडीओपी पंकज पटेल
इस मामले में पंडरिया एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि वन विकास निगम की टीम रेत खनन को रोकने के लिए गई थी. इस दौरान 15 से 20 लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले पर शासकीय कार्य में शासकीय सेवकों से मारपीट और जान से मारने का प्रयास किया गया है। 15-20 लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है. बहरहाल पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है. बहुत जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त होंगे।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन