Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Kawardha News - कलेक्टर ने बैगा गांवों में उपलब्ध मुलभूत और बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली

Admin / Wed, May 8, 2024 / Post views : 189

कलेक्टर ने बैगा बाहूल वनांचल गांवों का दौरा किया


कलेक्टर ने बैगा गांवों में उपलब्ध मुलभूत और बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली


कवर्धा, 08 मई 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने मंगलवार को पंडरिया विकासखंड के ग्राम पौनी, तिलईभाट, कांदावानी, छिरपानी का दौरा किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों एवं बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में उपलब्ध मूलभूत एवं बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिन-जिन ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है वहां विभागीय अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वन विभाग एवं जनपद पंचायत को वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले छोटे-बड़े नालों का सर्वे कर जल भराव को रोकने नालों में नाला बंधान, बोल्डर, बोरी बंधान के संबंध में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रीष्म कालीन मौसम को देखते हुए मौसमी बिमारियों के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पंडरिया एसडीएम श्री संदीप ठाकुर, जनपद सीईओ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ, खंड चिकित्सा अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने ग्राम पंचायत पौनी में पानी टंकी एवं हितग्राहियों के घर में लगे नल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पानी का नया स्रोत, जल विहीन वार्डो में सुधार कार्य एवं नलों की टूटी हुई टोटिंयों को सुधारने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ दिए। उन्होंने वर्तमान में पानी की समस्या को देखते हुए संचालित बोर के माध्यम से घरों में पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वन विभाग और जनपद पंचायत के अधिकारियों को पहाड़ी क्षेत्रों में छोटे-बड़े नालों में नाला बंधान, बोल्डर, बोरी बंधान के संबंध में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्राम पंचायत कांदावानी के आश्रित टोला छीरपानी में पेयजल समस्या दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे द्वारा ग्राम पंचायत कांदावानी अंतर्गत महारानी टोला एवं कान्हाखैरा में प्रगतिरत बैगा जनजाति आवास निर्माण कार्यो को देखा गया तथा निर्माण के लिए जरूरत निर्माण समाग्रियों को लाने ले जाने में होने वाली दिक्कतों और परेशानियों से अवगत हुए। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने हितग्राही रामजी बैगा और जुगरी बाई से उनकी निर्माण संबंधी आवश्यकताओं एवं समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने निर्माण के लिए पानी संग्रहण एवं मटेरियल सप्लाई के संबंध में विकासखंड समन्वयक और पीओ को निर्देशित किया। कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने उप स्वास्थ्य केन्द्र पौनी में चल रहे अनिवार्य टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रीष्म कालीन मौसम को देखते हुए मौसमी बिमारियों के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सीएचओ को गांव की महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में पेशेंट टायलेट निर्माण के लिए सीजीएमएसी को निर्देशित किया।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement