: शहर में अलग-अलग जगहों पर उपद्रव कर शांति व्यवस्था भंग करने वालो पर कवर्धा पुलिस की कार्यवाही
-:: प्रेस विज्ञप्ति ::- थाना कवर्धा जिला-कबीरधाम, छ0ग0
शहर में अलग-अलग जगहों पर उपद्रव कर शांति व्यवस्था भंग करने वालो पर कवर्धा पुलिस की कार्यवाही
> 09 असामाजिक तत्व गिरफ्तार असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपीगण-
(1) सोनू देवार उर्फ नेताम पिता जानी देवार उम्र 30 साल साकिन देवार पारा कवर्धा (2) मोनू मरावी उर्फ देवार पिता कृष्णा देवार उम्र 21 साल साकिन लोहारा नाका कवर्धा (3) इसराफिल पिता कमालुद्दीन खान उम्र 24 साल साकिन दर्रीपारा कवर्धा (4) जीवन मिर्जा पिता दानी मिर्जा उम्र 19 साल साकिन नवीन बाजार कवर्धा (5) विकास कुर्रे पिता नंदलाल कुर्रे उम्र 19 साल साकिन नवीन बाजार कवर्धा (6) नानू सारथी पिता पुन्नी सारथी उम्र 20 साल साकिन दर्रीपारा कवर्धा (7) परमेश्वर धुर्वे पिता प्रेम धुर्वे उम्र 23 साल साकिन नवीन बाजार कवर्धा (8) शाहरूख अली पिता सरताज अली उम्र 24 साल साकिन आदर्श नगर कवर्धा (9) मो. सरफरोज पिता मो. अयुब उम्र 20 साल साकिन घुघरी रोड अटल आवास कवर्धा लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता को देखते हुये एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु बदमाश एवं अपराधिक प्रवृत्ति और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिये गये थें। जिस तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भा.पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/काईम) प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.05.2024 को शहर में शांति व्यवस्था बाधित करने वाले एवं उपद्रवी आदतन बदमाश और अपराधिक प्रवृत्ति के शहर के अलग-अलग जगहो पर समाज के लोगो को भयाक्रांत करने एवं डराने धमकाने आपसी रंजिशवश गुटबाजी कर लड़ाई झगड़ा करने वाले शहर के शांतिमय वातावरण को बाधित करने वाले (1) सोनू देवार उर्फ नेताम (2) मोनू मरावी उर्फ देवार (3) इसराफिल खान (4) जीवन मिर्जा (5) विकास कुर्रे (6) नानू सारथी (7) परमेश्वर धुर्वे (8) शाहरूख अली (9) मो. सरफरोज के विरूद्ध शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु धारा 151 जा. फौ. के तहत कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय कवर्धा पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया है। भविष्य में पूरे जिले में किसी भी प्रकार की वारदात एवं शांति व्यवस्था बाधित करने में शामिल होने वाले अपराधिक तत्वो के विरूद्ध कवर्धा पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन