Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कवर्धा की सबसे बड़ी मांग हुई पूरी

Admin / Wed, Dec 4, 2024 / Post views : 81

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कवर्धा की सबसे बड़ी मांग हुई पूरी

बायपास रोड से नवीन बाजार तक गौरव पथ निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 04 दिसंबर 2024। कवर्धा शहरवासी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझते हुए, शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कवर्धा की सबसे बड़ी मांग, बायपास रोड से नवीन बाजार तक गौरव पथ निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। राज्य शासन नगरी प्रशासन विभाग द्वारा इसकी स्वीकृति दी गई है। यह गौरव पथ रोड कवर्धा शहरवासियों के लिए एक नई उम्मीद और बेहतर यातायात की सुविधा लेकर आएगी। शहर में बढ़ती आबादी और यातायात दबाव के चलते इस सड़क की आवश्यकता कई वर्षों से महसूस की जा रही थी। अब, 10 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ है और एक मजबूत, आधुनिक और सुविधाजनक मार्ग के निर्माण से कवर्धा के नागरिकों को अपनी यात्रा में नई सहूलियत मिलेगी। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परियोजना कबीरधाम के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि जिले के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाए ताकि यहां की जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें।यह परियोजना न केवल शहरवासियों के लिए बल्कि व्यापारियों और अन्य व्यवसायों के लिए भी एक नई दिशा का संकेट है। सड़क के निर्माण से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी संबल मिलेगा। सड़क निर्माण की यह परियोजना कबीरधाम जिले के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी और आने वाले समय में जिले की पहचान को और मजबूत करेगी।

जिले की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस परियोजना की अहमियत को बताते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य कबीरधाम जिले की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है, ताकि यहां रहने वाले लोग एक बेहतर जीवन जी सकें। यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि विकास की एक नई धारा है। इस सड़क के बनने से कबीरधाम के नागरिकों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका मिलेगा, और यह सुनिश्चित करेगा कि जिला विकास की दिशा में सही कदम उठा रहा है।

यातायात समस्या का होगा समाधान

कवर्धा में ट्रैफिक की समस्या और जाम से निजात मिलेगी, जिससे लोगों को सुरक्षित और तेज यात्रा का अनुभव होगा। सड़क की चौड़ाई और डिजाइन इस तरह से बनाई जाएगी कि वाहन सहजता से चल सकें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

नई सड़क से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इससे स्थानीय व्यापारियों को अपने उत्पादों को तेजी से ग्राहकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी, जिससे व्यापार में वृद्धि होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। सुरक्षा और सड़क सुविधाओं का सुधार गौरव पथ के निर्माण के दौरान आधुनिक सड़क निर्माण तकनीकों और सुरक्षा उपायों को अपनाया जाएगा, जिससे सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।यह नया मार्ग सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के लिए भी सहायक होगा, जिससे बस, ऑटो रिक्शा जैसी सेवाओं को अपनी रूट योजना में सुधार करने का मौका मिलेगा।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement