Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: पर्यटकों के सुरक्षा एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे पर्यटन क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षात्मक आदेश जारी

Admin / Mon, Aug 12, 2024 / Post views : 145

पर्यटकों के सुरक्षा एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे पर्यटन क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षात्मक आदेश जारी

कलेक्टर ने आदेश का संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल प्रभाव से पालन करने के दिए निर्देश

लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र कुमार गुप्ता

कवर्धा, 12 अगस्त 2024। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने जिले के पर्यटन स्थल रानी दहरा जलप्रपात में पर्यटकों के सुरक्षा एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षात्मक आदेश जारी किए है। कलेक्टर ने आदेंश का संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल प्रभाव से पालन करने के निर्देश भी दिए है। कवर्धा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत मैकल श्रेणी में बंजारी वनखण्ड में पर्वतीय चट्टानी क्षेत्र में प्रवाहित गड़नीया नाला एक प्राकृतिक जलप्रपात बनाता है, जिसे रानीदहरा जलप्रपात के नाम से जाना जाता है। रानी दहरा जलप्रपात को देखने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक आते हैं। पर्यटकों के सुरक्षा एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और वन मंडलाधिकारी श्री शशि कुमार ने विगत दिनों पर्यटन क्षेत्र का निरीक्षण किया था। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री महोबे द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि रानीदहरा जलप्रपात के मनोरम दृश्य को देखने आए आगंतुक, पर्यटकों का नाम एवं पता प्रतिदिन रजिस्टर में इन्द्राज किया करें। पर्यटकों को संध्या 5 बजे के पश्चात प्रवेश न दिया जाए तथा संध्या 05ः30 बजे तक यह सुनिश्चित कर लिया जाए की सभी आगंतुक, पर्यटक, पर्यटन स्थल से वापस चले गये हैं। जलप्रपात के नीचे गिरने से बने जल कुण्ड में ऊपर से कूदकर नहाने, गहरे स्थल जहां नहाने, स्नान करने से मानव जीवन संकट में आ जाए, ऐसे स्थान पर नहाना प्रतिबंधित है का बोर्ड लगाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए की लोग कूदकर नहाने वाले स्थल, गहरे जल भराव स्थल में न पहुंच सके। जलप्रपात क्षेत्र में सेल्फी लेने के लिए सुरक्षित स्थान चिन्हांकित कर खतरनाक स्थान से फोटो या सेल्फी न लें, यह सुनिश्चित करें। जलप्रपात में टूटे हुए बेरिकेटिंग को तत्काल ठीक कराने। पर्यटन क्षेत्र में दुर्घटनाजन्य स्थान को चिन्हांकित करते हुए सावधानी संबंधी बैनर पोस्टर लगाने के लिए वन मंडलाधिकारी को जिमेदारी दी है। रानीदहरा जलप्रपात क्षेत्र के आस-पास पर्यावरण, जैव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में खाना पकाने के लिए अनियंत्रित आग न लगावें तथा खाने-पीने मे प्रयुक्त प्लास्टिक की वस्तुएं (कप, गिलास, बाउल, प्लेट एवं चम्मच) का उपयोग निषेधित करने की कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में पेड़ों, चट्टानों या दृष्टिगत खाली स्थानों में जनहानि को रोकने के उदृदेश्य से सुरक्षात्मक स्लोगन लिखवाने। साथ ही ग्राम वन समिति के माध्यम से जनहानि को रोकने के लिए यथासंभव प्रयास के निर्देश दिए। इस कार्य के पालन के लिए वनमंडलाधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, बोड़ला को निर्देशित किया गया है। पर्यटन क्षेत्र में कुछ पर्यटक मदिरा या अन्य नशीली पदार्थ लेकर आते है और सेवन करते है जो दुर्घटना का मुख्य कारण होता है। ऐसे लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किया करने। जलप्रपात क्षेत्र में पुलिस विभाग एवं आबकारी विभाग समय-समय पर पेट्रोलिंग कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य के पालन के लिए पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम एवं जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया है। कार्यवाही करने के पूर्व शासन के संपूर्ण नियमों, निर्देशो का पालन करेंगे। जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उपरोक्तानुसार अपने अनुविभाग क्षेत्र में आने वाले पर्यटन स्थलों में भी इस प्रकार की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement