Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए डीजे संचालकों की बैठक ली

Admin / Mon, Sep 2, 2024 / Post views : 146

त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए डीजे संचालकों की बैठक ली

lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा। त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र के डीजे धुमाल संचालकों के साथ बैठक कर जिले में शांति व्यवस्था स्थापित करने और यातायात वयवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार एवं श्री पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन में आज यातायात प्रभारी श्री प्रवीण खलखो द्वारा यातायात शाखा में थाना कवर्धा क्षेत्रअंतर्गत डीजे संचालकों की बैठक ली। बैठक में यातायात प्रभारी श्री प्रवीण खलखो ने डीजे धुमाल संचालकों को डीजे धुमाल संचालन के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और नियमानुसार डीजे धुमाल संचालन करने की सलाह दी। साथ ही डीजे संचालन के दौरान किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला गाना नहीं बजाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने डीजे-धुमाल संचालकों से कहा कि उच्च न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार रात्रि 10 बजे के बाद डीजे धुमाल बजाना प्रतिबंधित रहेगा. रात्रि 10 बजे के बाद डीजे धूमल बजते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीजे धुमाल निर्धारित मापदण्ड के अनुसार ही बजाया जायेगा। मानकों के अनुरूप तेज आवाज में बजाते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

साइलेंट जोन, अस्पताल, स्कूल, मंदिर, सरकारी कार्यालयों के आसपास डीजे संचालन प्रतिबंधित

उन्होंने बताया कि साइलेंट जोन, अस्पताल, स्कूल, मंदिर, सरकारी कार्यालयों के आसपास डीजे संचालन प्रतिबंधित रहेगा। साइलेंट जोन में डीजे संचालित करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई आयोजक जबरदस्ती डीजे धुमाल चलाने के लिए मजबूर करता है तो इसकी सूचना थाना, पुलिस कंट्रोल को दी जाएगी ताकि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने निर्देशित करते हुये कहा कि वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी ना चलाये और ज़बरदस्ती सकरा जगह वाहन को ना ले जाये।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement