Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कोटरा बूदेंली : जल जीवन मिशन की सफलता से बना “हर घर जल“ का प्रतीक

Admin / Fri, Nov 29, 2024 / Post views : 172

कोटरा बूदेंली : जल जीवन मिशन की सफलता से बना “हर घर जल“ का प्रतीक

जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीरः कोटरा बूदेंली बना आत्मनिर्भर का आदर्श गांव

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 29 नवम्बर 2024। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम के ग्राम कोटरा बुंदेली अब पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है। यह प्रधानमंत्री मोदी के “हर घर जल“ और मुख्यमंत्री साय के “समृद्ध छत्तीसगढ़“ के दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह सफलता दिखाती है कि सही योजना और सामुदायिक प्रयासों से हर गाँव आत्मनिर्भर और खुशहाल बन सकता है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के छोटे से गाँव कोटरा बुंदेली ने जल जीवन मिशन के तहत एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “हर घर जल, हर दिल खुशहाल“ दृष्टिकोण और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में यह गाँव जल समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। 141 परिवारों वाले इस गाँव को 27 नवंबर 2024 को “हर घर जल“ ग्राम घोषित किया गया। प्रधानमंत्री की सोच और मुख्यमंत्री का प्रयास लाया बदलाव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन के माध्यम से हर ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाने का सपना देखा था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ में प्रभावी रूप से लागू किया। कोटरा बुंदेली इस योजना की सफलता का सजीव उदाहरण है, जहाँ सरकार और समुदाय के सामूहिक प्रयासों से ग्रामीण जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया है।

63.80 लाख की योजना ने गाँव को बनाया आत्मनिर्भर

जल जीवन मिशन के अंतर्गत 63.80 लाख रुपए की लागत से 40 किलोलीटर क्षमता वाले जलाशय का निर्माण किया गया। अब गाँव में हर घर तक पाइपलाइन के माध्यम से स्वच्छ और सुरक्षित पानी पहुँच रहा है। इस सुविधा ने ग्रामीणों को जल संकट से मुक्त किया और उनके जीवन को सरल व स्वस्थ बनाया।

महिलाओं और बच्चों के जीवन में आया सुधार

पहले गाँव की महिलाएँ और बच्चे दूर जल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर थे। अब घर पर पानी उपलब्ध होने से महिलाओं को घरेलू काम, बच्चों की पढ़ाई और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में समय देने का अवसर मिला है। यह योजना महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक बनी है।

स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सुधार

गाँव में स्वच्छ पानी उपलब्ध होने से जलजनित बीमारियाँ कम हुई हैं और चिकित्सा खर्चों में गिरावट आई है। बच्चे अब अधिक समय पढ़ाई और खेलकूद में लगा पा रहे हैं। साथ ही, ग्रामीण रोजगार और अन्य आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति ग्रामवासियों का आभार

ग्रामसभा में सरपंच और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। ग्राम की महिला सुमित्रा बाई ने कहा, पहले हमें पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। अब यह सुविधा हमारे घर तक पहुँच गई है। हम प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के आभारी हैं। पानी संरक्षण की दिशा में नए कदम ग्रामसभा में जल संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए निर्णय लिया गया। पानी की बर्बादी रोकने और जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया ताकि इस योजना की सफलता को लंबे समय तक बरकरार रखा जा सके।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement