Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

जांजगीर-चांपा -अब पक्के घर में निवास कर रहा परिवार : कभी टीन के छत के नीचे गुजरा जीवन, अब पक्के घर में निवास कर रहा परिवार

समाचार

कभी टीन के छत के नीचे गुजरा जीवन, अब पक्के घर में निवास कर रहा परिवार

       जांजगीर-चांपा 17 मार्च 2026/ जिले के जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत किरारी निवासी श्री बिहारी केंवट आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं। वे लंबे समय से खपरे और टीन की छत से बने कच्चे घर में निवास कर रहे थे। बरसात के दिनों में घर टपकने के कारण उन्हें और उनके परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आय होने के कारण वे अपने घर की मरम्मत तक नहीं कर पा रहे थे, ऐसे में पक्का मकान बनाना उनके लिए एक सपना जैसा था।

       इसी बीच शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई। वर्ष 2024-25 में इस योजना के अंतर्गत श्री बिहारी केंवट का आवास स्वीकृत हुआ और उन्हें 1.20 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। प्राप्त राशि से उन्होंने अपने कच्चे घर के स्थान पर पक्का मकान का निर्माण कराया। अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिला है। उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन प्राप्त हुआ, जिससे अब घर में धुएं से मुक्ति मिली है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उनके घर में शौचालय का निर्माण भी किया गया है, जिससे परिवार को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल रही हैं।

        श्री बिहारी केंवट कहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जैसी जनकल्याणकारी योजना से उनके जैसे गरीब परिवारों का पक्के मकान में रहने का सपना साकार हो रहा है। वे इसके लिए शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि शासन की योजनाएं सही पात्र तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement