Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: वर्षा ऋतु के दौरान फैलने वाले रोगों से बचाव के लिए पशुओं को टीकाकरण आवश्य कराएं

Admin / Fri, May 31, 2024 / Post views : 185

वर्षा ऋतु के दौरान फैलने वाले रोगों से बचाव के लिए पशुओं को टीकाकरण आवश्य कराएं


पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉ. मिश्रा ने जिले के पशुपालकों से टीकाकरण कराने की अपील की


कवर्धा, 31  मई 2024। वर्षा ऋतु के दौरान फैलने वाले रोगों से बचाव के लिए पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉ. एसके मिश्रा ने जिले के पशुपालकों से अपील करते हुए कहा है कि आगामी समय में अपने-अपने पशुओं का शत्-प्रतिशत टीकाकरण अवश्य कराएं। वर्षा ऋतु के दौरान पशुओं में फैलने वाले रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण ही कारगार उपाय है। पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉ. मिश्रा ने बताया कि वर्षा ऋतु के समय पशुओं में विभिन्न प्रकार के भू-जन्य रोगों के फैलने की आशंका रहती है। इस दौरान गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं में मुख्य रूप से गलघोंटू एवं एकटंगिया रोगों का संक्रमण होता है। गलघोंटू एक जीवाणु जनित रोग है, जिसमें संक्रमित पशुओं में तेज बुखार, नाक व मुंह से लगातार पानी का निकलना, निमोनिया के लक्षण तथा गले से घर्र-घर्र की आवाज आती है। एकटंगिया रोग भी जीवाणु जनित रोग है, जिसमें अधिकतर 06 माह से 02 साल उम्र के गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशु संक्रमित होते हैं। इस रोग से ग्रसित पशुओं में तेज बुखार, लंगड़ापन, भारी मांसपेशियों में सूजन तथा दबाने पर चर्र-चर्र की आवाज आती है। दोनो ही रोगों से ग्रसित पशुओं को तत्काल उपचार नहीं मिलने से उनकी मृत्यु हो सकती है। इसलिए टीकाकरण के माध्यम से ही गलघोंटू एवं एकटंगिया रोगों से बचाव संभव है। इसी प्रकार गौवंशीय तथा भैंसवंशीय पशुओं में आजकल “लम्पी स्किन डिसीज” नामक नया एवं इमर्जिंग रोग परिलक्षित हो रहा है। “लम्पी स्किन डिसीज” गौ-वंशीय तथा भैंस-वंशीय पशुओं में होने वाला एक विषाणु जनित संक्रामक रोग है, जो मच्छरों, मक्खियों तथा किलनियों के काटने से फैलता है। इस रोग में बुखार के साथ संक्रमित पशुओं के पूरे शरीर पर छोटी-छोटी गुठलियाँ बन जाती है, जो बाद में घाव में बदल जाती है। इस रोग में गोल-गोल दाने त्वचा के अतिरिक्त मुंह, ग्रसनी, श्वसन तंत्र इत्यादि में भी पाये जा सकते हैं। रोग से ग्रसित पशुओं में बढ़े हुए लसिका गं्रथि, पैरों तथा पेट के निचले हिस्से में पानी वाला सूजन, दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन में कमी, गर्भपात, बाँझपन जैसे लक्षण तथा कभी-कभी पशुओं की मृत्यु भी हो सकती है। यह रोग बहुत तेजी से फैलता है, इसलिए टीकाकरण से ही बचाव संभव है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement