: जिले में वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन ना करते हुए वाहन चालन करने से कई गंभीर सड़क दुर्घटनाए घटित हुई है।
Admin / Fri, May 24, 2024 / Post views : 186
जिले में वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन ना करते हुए वाहन चालन करने से कई गंभीर सड़क दुर्घटनाए घटित हुई है।
कवर्धा 24 मई 2024// विगत कुछ दिनों से जिले में वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन ना करते हुए वाहन चालन करने से कई गंभीर सड़क दुर्घटनाए घटित हुई है। जिस पर अंकुश लगाने हेतु जिला पुलिस कबीरधाम द्वारा पूरे जिले मे विशेष अभियान चलाकर माल वाहक वाहनों में सवारी परिवहन करने वाले वाहन चालकों/क्षमता से अधिक सवारी
परिवहन पर कुल 95 प्रकरण में कार्यवाही कर 38700/- रूपये समन शुल्क, प्रेशर हार्न एवं मोडिफाई सायलेंसर में 08 प्रकरण में 11700/-रूपये समन शुल्क, आम रास्तों पर वाहन खडाकर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों पर कुल 114 प्रकरण में कार्यवाही कर 34200/-समन शुल्क लिया गया है एवं शराब सेवन कर वाहन चालन करने वाले पर 03 प्रकरण में कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा 30000/-रूपये अर्थदण्ड लिया गया है,
जिला पुलिस कबीरधाम आम जनता से अपील करती है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन चालन ना करे, मिलने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया जावेगा, नियमों का कड़ाई से पालन किया जावे ताकि सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन