Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - आमजनों को फाइलेरिया की दवा सेवन हेतु जागरूक करने किया : फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन अभियान: 10 से 25 फरवरी तक

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन अभियान: 10 से 25 फरवरी तक

कलेक्टर ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया प्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील

आमजनों को फाइलेरिया की दवा सेवन हेतु जागरूक करने किया प्रेरित

मुंगेली, 05 फरवरी 2026// फाइलेरिया (हाथी पांव) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव एवं नियंत्रण के लिए जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाना तथा आमजन को इस रोग के प्रति जागरूक करना है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मीडिया प्रतिनिधियों को दवा सेवन करने के साथ सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप देश को 2030 तक फाइलेरिया मुक्त बनाना है। जिले में 08 लाख 51 हजार 895 से अधिक लोगों को दवा सेवन कराने का लक्ष्य रखा गया है।

कलेक्टर ने कहा कि फाइलेरिया (हाथी पांव) जैसी गंभीर बीमारी का पूर्ण इलाज कहीं भी सम्भव नहीं है। इसका समय रहते रोकथाम ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने अभियान में मीडिया प्रतिनिधियों की सहभागिता व दवा सेवन के साथ ही आमजनों को फाइलेरिया की दवाई का सेवन अवश्य करने हेतु जागरूक करने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों को प्रेरित किया। इस दौरान फाइलेरिया जागरूकता वीडियो दिखाकर लोगों को सामूहिक दवा सेवन में शामिल होने अपील की गई। कलेक्टर ने फाइलेरिया रोधी दवाओं के वितरण एवं सेवन की प्रक्रिया का डिमांस्ट्रेशन भी देखा और स्वयं अपनी ऊंचाई नपवाकर यह संदेश दिया कि दवा की सही मात्रा निर्धारित मानकों के अनुसार ही ली जानी चाहिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि अभियान अंतर्गत 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी नागरिकों को डी.ई.सी., एल्बेंडाजोल एवं आईवरमेक्टिन दवा का सेवन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 01 हजार 790 दल के 03 हजार 580 से अधिक सदस्यों द्वारा दवा सेवन कराया जाएगा। अभियान के दौरान प्रथम चरण अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा 10 से 12 फरवरी तक स्कूलों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ियों आदि शैक्षणिक संस्थानों में दवा सेवन कराया जाएगा। इसी तरह द्वितीय चरण में 13 से 22 फरवरी तक घर-घर जाकर तथा 23 से 25 फरवरी तक छूटे हुए लोगों को मापअप राउंड अंतर्गत दवा सेवन कराया जाएगा। साथ ही 10 फरवरी से 25 फरवरी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य निजी चिकित्सालयों में ओपीडी के पास एमडीए कॉर्नर स्थापित कर दवा सेवन कराया जाएगा।

जिला पंचायत में जनप्रतिनिधियों को किया गया जागरूक

जिला पंचायत सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों को फाइलेरिया की दवा लेने प्रेरित किया गया। फाइलेरिया जागरूकता वीडियो दिखाकर लोगों को सामूहिक दवा सेवन में शामिल होने अपील की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने सभी लोगों को दवा सेवन करने एवं लोगों को जागरूक करने प्रेरित किया।

रोग का प्रसार एवं लक्षण

डीपीएम गिरीश कुर्रे ने बताया कि हाथीपांव (फाइलेरिया) रोग क्युलेक्स मच्छरों के काटने से होता है। जब ये मच्छर हाथीपांव के रोगी को काटते हैं, तो इस बीमारी के रोगाणु मच्छर के पेट में जाकर पनपते हैं। यही मच्छर कुछ दिनों बाद किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटते हैं, तो ये रोगाणु स्वस्थ व्यक्ति के लसिका ग्रंथि में पहुंच जाते हैं और इस प्रकार हाथीपांव की बीमारी हो सकती है। यह बीमारी किसी को भी हो सकती है। इसके लक्षण मच्छर के काटने के कई वर्ष बाद प्रकट होते हैं, जिसमें बुखार आता है तथा पांव या अंडकोष में सूजन तथा महिलाओं में स्तनों में सूजन आ जाती है। क्युलेक्स मच्छर गंदे पानी में पैदा होते हैं और पनपते हैं। अतः इस बीमारी की रोकथाम के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि गंदा पानी जमा न होने दिया जाए तथा जहां-जहां मच्छरों के लार्वा पनप रहे हों वहां लार्वा नाशक दवा डालकर उन्हें नष्ट किया जाए।

क्रमांक//02-21 सुजीत कुमार सिंह फोटो 01 से 07

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement